समस्तीपुर/कल्याणपुर :- समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जटमलपुर तीरा घाट पर गुरुवार की शाम रुपए के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष के द्वारा लगभग आधा दर्जन राउंड हवाई फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया। जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। फायरिंग करने के बाद सभी युवक मौके से फरार ही गए।
बताया जाता है कि घटना रुपए के लेन-देन में दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने मारपीट की शक्ल अख्तियार कर लिया। जिसके बाद एक पक्ष के युवकों के द्वारा दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग की गई। मारपीट में एक पक्ष के कई लोगों के जख्मी होने की खबर है। वहीं, हवाई फायरिंग से किसी के हताहत होने की सूचना प्राप्त नहीं है। वैसे घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई है।
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…
समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…
बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…
समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…