Samastipur

समस्तीपुर से होकर गुजरने वाली गंगा नदी खतरे के निशान से 1.12 सेंटीमीटर ऊपर बह रहा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/मोहनपुर :- गंगा के जलस्तर में धीरे-धीरे बढ़ोत्तरी जारी है। हालांकि रविवार रात नदी स्थिर हो गयी थी, लेकिन सोमवार सुबह से हल्की वृद्धि शुरू हो गयी। इससे सोमवार दोपहर नदी खतरे के निशान से 1.12 मीटर पर पहुंच चुकी थी। नदी के जलस्तर में धीमे-धीमे वृद्धि जारी थी।

बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल दलसिंहसराय के सरारी कैंप से मिली जानकारी के अनुसार रविवार शाम से सोमवार सुबह तक जलस्तर स्थिर रहा, किन्तु सोमवार सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच में इसमें 2 सेंटीमीटर का इजाफा हुआ। जेई जितेश रंजन ने बताया कि बक्सर में जलस्तर घटने लगा है, किन्तु पटना के दीघा घाट और गांधी घाट में मामूली वृद्धि हुई है।

इधर, खेतों में गंगा के बाढ़ का पानी पहुंचने से रबी फसल को किसानों की चिंता बढ़ गयी है। उनका कहना है कि खरीफ के बजाय मुख्य रूप से वे रबी की ही खेती करते हैं। ऐसे में गंगा के जलस्तर में वृद्धि जारी रहने से रबी की फसल पर विपरीत असर हो सकता है। फिलहाल गंगा का पानी खेतों तक ही सिमटा हुआ है। अभी किसी सड़क या आवासीय इलाकों में नहीं पहुंचा है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में एडोलेसेंट प्रोग्राम फॉर गर्ल्स विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय के सभागार में इक्विटी कार्यक्रम के तहत एडोलेसेंट…

2 मिनट ago

समस्तीपुर में 96,875 परिवारों को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, महिलाओं के खातों में पहुंचे 96 करोड़ 87 लाख रुपये

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत सोमवार को समस्तीपुर जिले में बड़े पैमाने…

39 मिनट ago

अपहरण मामले में एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर काॅलेज के पास से एक लड़की…

58 मिनट ago

बिहार में गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण कार्य विभाग ने बनाई ने इंजीनियरों की कमेटी

बिहार में गांव-गांव बायोफ्यूल पंप खुलेंगे। ग्रामीण सड़कों के किनारे अब गैर पारंपरिक पेट्रोल पंप…

6 घंटे ago

अदालत में लालू-राबड़ी ने आरोपों को स्वीकार करने से किया इनकार, कहा – मुकदमे का करेंगे सामना

देश के बहुचर्चित ‘जमीन के बदले नौकरी’ (Land For Job) घोटाला मामले में आज दिल्ली…

10 घंटे ago

रामविलास पासवान पर टिप्पणी को लेकर बिहार विधानसभा में बवाल, विपक्ष से माफी की मांग

बिहार की सियासत में इन दिनों पारा चढ़ा हुआ है, जहाँ विधानसभा का हर सत्र…

11 घंटे ago