Samastipur

समस्तीपुर: जल निकासी न होने से सड़क पर भरा गंदा पानी दे रहा बीमारियों को दावत, नरक बना आजाद नगर मुहल्ला

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े  

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले में 2 दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश से शहर के कई इलाकों में सड़कों पर जलजमाव हो गया है। जलजमाव के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर मालगोदाम चौक से जितवारपुर जाने वाली सड़क, काशीपुर, आदर्श नगर मोहल्ला, आजाद नगर मोहल्ला, B.Ed कॉलेज रोड, आदि सड़कों पर पानी लग गया है। जिससे आवागमन में परेशानी हो रही है।

लोगों ने बताया कि जलजमाव के कारण समस्तीपुर स्टेशन से जितवारपुर जाने वाली सड़क काफी खतरनाक हो गई है। कई जगहों पर सड़क टूट गई है और पानी लगा हुआ है जिससे लोग हादसे के शिकार हो रहे हैं। सबसे बुरी स्थिति रेलवे गुमटी के पास की है जहां पानी के साथ बड़े-बड़े गड्ढे हादसों को आमंत्रित कर रहा है।

वहीं बीआरबी कॉलेज के पीछे आजाद नगर मुहल्ले में जलजमाव के कारण महामारी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। डेंगू का प्रकोप जारी है जिस कारण लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हैं। बता दें कि आजाद नगर मुहल्ले समेत अन्य कई मुहल्लों में नाला निर्माण ना होने के कारण लोग अपने-अपने घरों का गंदा पानी भी सड़क पर ही बहाते है जिस कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। एक तरफ बारिश जहां जलजमाव की स्थिति उत्पन्न कर रही है वहीं लोगों के घरों से निकलने वाला गंदा पानी से भी महामारी फैलने की आशंका है।

वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग ने भी अगले 48 घंटे तक बारिश की संभावना जताई है। राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ. गुलाब सिंह ने बताया कि अगले 48 घंटा के दौरान रुक रुक कर जिले में बारिश होगी। इस दौरान मध्यम से हल्की बारिश हो सकती है। बारिश खत्म होने के बाद मौसम शुष्क रहेगा। दिन में धूप खिलने से तापमान 32 से 35 डिग्री तक रहेगा जबकि रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

1 घंटा ago

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

1 घंटा ago

नगर निगम में 100 करोड़ से ऊपर की योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता व हेराफेरी

समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…

2 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

15 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

17 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

17 घंटे ago