Samastipur

दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक रेल हादसा, दुधमुहे बच्चे के साथ ट्रेन के आगे बैठ महिला ने अपनी लीला की समाप्त

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की देर शाम ए दर्दनाक देखने को मिला। दरअसल समस्तीपुर-बरौनी रेलखंड के दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन पर दरभंगा-कलकत्ता ट्रेन से कट कर महिला व दुधमुहे बच्चे की मौत ही गई। प्रत्यक्षदर्शियों का बताना है कि दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की शाम एक महिला अपने दो महीने के दुधमुहे बच्चे के साथ पहुंची और रेलवे ट्रैक पर बैठकर आत्महत्या कर ली।

स्टेशन पर मौजूद यात्रियों के अनुसार प्लेटफार्म संख्या एक पर स्थित पुराना रेलवे पुल के पास बैठी एक महिला समस्तीपुर की ओर से आ रही दरभंगा-कोलकाता सुपरफास्ट ट्रेन के सामने अपने बच्चे के साथ आकर रेलवे लाइन पर बैठ गई। जब तक कोई कुछ समझ पाता ट्रेन महिला के ऊपर से गुजर चुकी थी। जिससे बच्चा सहित महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

घटना की सूचना पर पहुंचे आरपीएफ के सुनील कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मियों ने महिला व बच्ची के शव को रेलवे लाइन से हटाते हुए आगे की करवाई में जुट गए। खबर लिखे जाने तक महिला की पहचान नहीं हो सकी थी। बहरहाल महिला ने इस तरह क्यों आत्महत्या की इसका भी पता नही चल सका है। घटना को लेकर लोगो के बीच तहत-तरह के चर्चा हो रही थी।

इस संबंध में रेल थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेजा गया है। रेल पुलिस मामले कि जांच में जुटी है। दोनों कि पहचान के लिए शव को 72 घंटे सुरक्षित रखा जाएगा। उसके बाद आगे की कारवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में एडोलेसेंट प्रोग्राम फॉर गर्ल्स विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय के सभागार में इक्विटी कार्यक्रम के तहत एडोलेसेंट…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में 96,875 परिवारों को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, महिलाओं के खातों में पहुंचे 96 करोड़ 87 लाख रुपये

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत सोमवार को समस्तीपुर जिले में बड़े पैमाने…

5 घंटे ago

अपहरण मामले में एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर काॅलेज के पास से एक लड़की…

5 घंटे ago

बिहार में गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण कार्य विभाग ने बनाई ने इंजीनियरों की कमेटी

बिहार में गांव-गांव बायोफ्यूल पंप खुलेंगे। ग्रामीण सड़कों के किनारे अब गैर पारंपरिक पेट्रोल पंप…

10 घंटे ago