समस्तीपुर/वारिसनगर :- वारिसनगर थाना क्षेत्र के रायपुर पंचायत के चंदौली गांव में सर्पदंश से दस वर्षीय लड़की की मौत हो गई। मृतका निशा कुमारी चन्दौली वार्ड आठ निवासी संतोष कुमार की पुत्री थी। परिजनों ने बताया कि बीते रात खाना खाकर वह बिछावन पर सोने चली गई थी।
सोये अवस्था में ही उसे सांप नें डंसा। उसके चिल्लाने पर घर के लोग जगे और उसे इलाज के लिए समस्तीपुर अस्पताल ले गये। जहां देखते ही डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद घर में मातमी सन्नाटा पसर गया है।
संसद के बजट सत्र के दौरान बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित…
समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी…
पटना में बुधवार को STF और अपराधियों की बीच मुठभेड़ हुई है। इस एनकाऊंटर में…
समस्तीपुर : टैक्स चोरी पर शिकंजा कसते हुए वाणिज्य कर विभाग ने मंगलवार को शहर…
समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाने की पुलिस ने मंगलवार को शराब की गुप्त सूचना पर की…
बिहार में नई चीनी मिल खोलने का काम तेज हो गया है। नीतीश सरकार ने…