समस्तीपुर/विभूतिपुर :- विभूतिपुर थाना क्षेत्र के खदियाही गांव में शनिवार सुबह सड़क पार कर रही एक महिला की मौत बाइक की ठोकर से हो गई। महिला की पहचान इसी थाने के बनौती गांव के योगेश्वर सिंह की पत्नी निरसी देवी 50 वर्ष के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को जप्त कर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया है।
घटना के कारण कुछ देर के लिए विभूतिपुर -बेगूसराय पथ पर जाम भी लग गया। घटना के संबंध में बताया गया है कि बनौती गांव की निरसी देवी घर के पास ही पड़ोसी के यहां जाने के लिए सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान बेगूसराय की ओर से आ रहे एक बाइक सवार ने उन्हें ठोकर मार दी।
जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई हल्लाह होने पर जुटे लोगों ने उन्हें तत्काल विभूतिपुर पीएचसी ले गये। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई इसके बाद पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा बनाकर सदर अस्पताल भेजा। घटना को लेकर विभूतिपुर थाने में बाइक सवार पर एक मामला दर्ज किया गया है।
समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…
समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…
समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…
समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…
समस्तीपुर : उत्तर बिहार के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. दिल्ली जाने वाली…
समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में सूरज सोनी की संदिग्ध मौत को लेकर मृतक…