Samastipur

समस्तीपुर: प्यार होने के बाद ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक से की शादी, चंद महीनों बाद अब पंखे से लटकी मिली ला’श

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े  

समस्तीपुर/विभूतिपुर :- समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत माधोपुर गांव में रविवार सुबह एक विवाहिता का शव पंखे से लटकता हुआ मिला। विवाहिता की पहचान गांव के रामबाबू झा की पत्नी कामिनी कुमारी के रूप में की गई है। कामिनी का शव जमीन से एकदम नजदीक सटा हुआ था, जिस कारण उसके परिवार वालों ने ससुराल वालों पर हत्या कर पंखे से सब लटकाये जाने का आरोप लगाया है।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है। बताया गया है कि कामिनी का घर पास में ही है। वह रामबाबू से ट्यूशन पढ़ने आती थी इसी दौरान दोनों में प्यार हो गया था। गत अप्रैल महीने में लोगों ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखकर गांव वालों के सामने शादी करा दी थी।

जिसके बाद से वह रामबाबू के यहां रह रही थी। सुबह कामिनी के परिवार वालों को सूचना मिली कि उसकी हत्या कर दी गई है। कामिनी की मां का आरोप है कि पहले उसकी बेटी को प्रेम जाल में फंसा कर शादी की गई। फिर इन दिनों दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था।

आरोप है कि बीती रात रामबाबू और उसके परिवार वालों ने उनकी पुत्री की गला घोट कर हत्या कर दी व मामला आत्महत्या लगे इसके लिए उसके शव को पंखे से लटका दिया। कामिनी के शव का पैर जमीन से सट रहा था। वही वह पलंग पर बैठी हुई थी। शव देखने से साफ लग रहा है कि उसकी हत्या करने के बाद शव को पंखे से टांगा गया है। घटना के बाद से कामनी के ससुराल वाले सभी फरार हो गए हैं। वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

7 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

15 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

16 घंटे ago