Samastipur

समस्तीपुर सदर अस्पताल में ब्लड फोर्स टीम के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर सदर अस्पताल में ब्लड फोर्स टीम के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन डाॅ. सौमेन्दु मुखर्जी के द्वारा अपना रक्तदान कर किया गया। इस दौरान कुल 32 युनिट रक्त का संग्रह किया गया। जिसे जरूरतमंदों के लिए उपयोग किया जाएगा।

रक्तदान करने वालों में सुशील कुमार, संजीत, नवनीत, कौशल, मुकेश, प्रिंस, रजनीश, राहुल, अभिषेक, डाॅ. आलोक, विकास, प्रभात, सुमन, प्रभुजी, निरंजन, रणधीर, रोनित समेत अन्य शामिल थे। रक्तदान करने वाले रक्तवीरों को मुख्य अतिथि चर्चित कलाकार डाॅ. कुंदन कुमार राॅय के द्वारा प्रमाणपत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। मौके पर सदर उपाधीक्षक डाॅ. गिरीश कुमार, ब्लड फोर्स टीम के संचालक राहुल श्रीवास्तव, रौशन सिंह, रवि, अभिषेक, दिवाकर यादव, राहुल, अमन, राजीव, अमरजीत यादव समेत अन्य उपस्थित रहे।

रक्तदाताओं को किया गया जागरूक :

मुख्य अतिथि के रूप में आए यूथ मोटिवेटर व मशहूर कलाकार डॉ. कुंदन कुमार राॅय ने रक्तदाताओं को जागरूक भी किया। उन्होंने बताया कि लोगों द्वारा रक्त दान करने से दिल की सेहत में सुधार, दिल की बीमारियों और स्ट्रोक के खतरे को कम माना जाता है। खून में आयरन की ज्यादा मात्रा दिल के दौरे के खतरे को बढ़ा सकती है।

नियमित रूप से रक्तदान करने से आयरन की अतिरिक्त मात्रा नियंत्रित हो जाती है। जो दिल की सेहत के लिए अच्छी है। उन्होंने बताया कि कई बार मरीजों के शरीर में खून की मात्रा इतनी कम हो जाती है कि उन्हें किसी और व्यक्ति से ब्लड लेने की आवश्यकता पड़ जाती है। ऐसी ही इमरजेंसी स्थिति में खून की आपूर्ति के लिए लोगों को रक्तदान करने के लिए आगे आना चाहिए। इससे जरुरत मंद की मदद हो सकेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

15 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

15 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

17 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

17 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

19 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

23 घंटे ago