समस्तीपुर :- शहर के वीमेंस कॉलेज के पास स्थित कर्पूरी बस पड़ाव की घेराबंदी को लेकर नगर निगम ने प्रकिया शुरू कर दी है। बस स्टैंड के घेराबंदी से पहले नगर निगम प्रशासन ने इस परिसर में सभी फुटपाती दुकानों व लगने वाले ऑटो को हटा दिया है। बीते मंगलवार को इसको लेकर भारी बवाल भी मचा था। नगर निगम ने पुलिस बल के सहयोग से अतिक्रमित जगहों को खाली करा लिया है।
अतिक्रमण हटते ही नगर निगम ने बाउंड्री वाल बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। महिला कॉलेज की बांउड्री वाल से सटा कर मुख्य सड़क के सामने होते हुए टिकट काउंटर के पीछे होकर इंट की दीवार खड़ी कर घेराबंदी की जा रही है।
इसको लेकर नगर निगम के आयुक्त विभूति रंजन चौघरी ने बताया कि बस पड़ाव पूरी तरह खुुला हुआ है। इससे बस पड़ाव परिसर में लोग गैर कानूनी तरीके से दुकानें लगा रहे हैं। कई वाहन भी जैसे तैसे खड़ी कर दिए जाते हैं। लोग गंदगी भी फैलाते हैं। इसको देखते हुए बस पड़ाव की घेराबंदी की जा रही है। घेराबंदी हो जाने से यात्री सुरक्षा से साथ-साथ अवैध अतिक्रमण से भी निजात मिलेगी।
बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…
समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…
समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…
समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…
समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…