समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना के समीप स्थित शिव मंदिर के निकट एनएच-28 पर सोमवार देर रात अज्ञात वाहन की ठोकर से एक विवाहिता की मौत हो गई। मृतका की पहचान घटहो थाना क्षेत्र के अरमौली खजुरी निवासी बुद्धू साह की पत्नी मंजा देवी (42) के रूप में की गई।
पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया। बताया गया है कि उक्त महिला के पति परदेस में काम करते हैं। महिला मुसरीघरारी में एक किराए के मकान में रहती थी। सोमवार की देर रात किन परिस्थितियों में अज्ञात वाहन से उन्हें ठोकर लग गई, इसका खुलासा नहीं हो सका है।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला को मुसरीघरारी स्थित एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मृतका के पास में रखी मोबाइल से परिजनों को सूचना दी।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…
बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर रात…
समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में महिला वैज्ञानिक के आवास पर…