Samastipur

समस्तीपुर: ट्रिपल म’र्डर केस मामले में फरार चल रहे आरोपी उपमुखिया समेत दो की संपत्ति कुर्क

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- मुफस्सिल पुलिस ने थाना क्षेत्र के आधार पुर गांव में गत वर्ष हुए ट्रिपल मर्डर कांड में फरार चल रहे। उप मुखिया हसनैन खान के अलावा रंजन कुमार के घर की कुर्की जब्ती की। घटना के बाद से दोनों अब तक फरार चल रहे हैं। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद फरार चल रहे आरोपी तो के बीच हड़कंप मचा हुआ है।

बताया गया है कि गत वर्ष 21 जून को पानी बहाने को लेकर हुए विवाद में चाय पीने जा रहे सरवन कुमार नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सरवन की हत्या के बाद भड़के आक्रोश में लोगों ने आरोपी उप मुखिया हसनैन खान के घर में आग लगा दी थी। उनकी कार आदि को आग के हवाले कर दिया था। इस दौरान घर से भाग रही उनकी पत्नी शिक्षिका सनोवर खातून को पानी में डूबे-डूबोकर मार डाला था। साथ ही उसके भतीजे को भी पीट-पीटकर मार डाला था।

इस घटना में दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। दोनों ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी में मोहम्मद हसनैन व रंजन को छोड़कर सभी लोगों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। लंबे से समय से फरार चल रहे आरोपी पर कुर्की का कोर्ट से आदेश मिलने के बाद पुलिस ने गुरुवार को यह कार्रवाई की है।

मुफस्सिल थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्रा ने बताया कि उक्त ट्रिपल मर्डर कांड में दो प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। एक प्राथमिकी आरोपी उप मुखिया की बेटी द्वारा दर्ज कराई गई थी। जबकि दूसरी प्राथमिकी सरवन कुमार के भाई रंजन कुमार द्वारा दर्ज कराई गई थी। गौरतलब है कि उक्त घटना के बाद आधार पुर गांव में काफी तनाव की स्थिति बनी हुई थी। करीब 2 महीने तक पुलिस गांव में कैंप कर रही थी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

7 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

8 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

9 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

21 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

22 घंटे ago