समस्तीपुर/विभूतिपुर :- समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र से होकर गुजरने वाली रोसड़ा-समस्तीपुर के मुख्य पथ एसएच 55 पर शंकर चौक के समीप दो बाइकों की टक्कर में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसमें एक जख्मी का इलाज विभूतिपुर पीएचसी में कराया गया।
जख्मी व्यक्ति की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर सुरजन पगड़ी के सूरज प्रसाद के पुत्र जितेंद्र कुमार के रूप में हुई है। इसकी स्थिति नाजुक बनी हुई थी। इसे ड्यूटी पर तैनात डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया।
वहीं दूसरे जख्मी का इलाज एक निजी क्लीनिक में किया गया। इसे चिकित्सकों ने उच्च स्तरीय इलाज के लिए रेफर कर दिया। दूसरे जख्मी व्यक्ति की पहचान बेलसंडीतारा निवासी दिलीप राय के रूप में की गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि जितेंद्र सेलर का काम करता है। वह हसनपुर अपने दोस्त से मिलने गया था। वहां से वह अपने घर लौट रहा था, तभी घटनास्थल के समीप दो बाइक में टक्कर हो गई।
समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी…
पटना में बुधवार को STF और अपराधियों की बीच मुठभेड़ हुई है। इस एनकाऊंटर में…
समस्तीपुर : टैक्स चोरी पर शिकंजा कसते हुए वाणिज्य कर विभाग ने मंगलवार को शहर…
समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाने की पुलिस ने मंगलवार को शराब की गुप्त सूचना पर की…
बिहार में नई चीनी मिल खोलने का काम तेज हो गया है। नीतीश सरकार ने…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट गणेश चौक स्थित एक माॅल में मंगलवार…