Samastipur

DM ने दशहरा, दीपावली एवं छठ पर्व को लेकर की समीक्षात्मक बैठक, DJ बजाने पर लगा पूर्ण प्रतिबंध

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- जिलाधिकारी योगेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आगामी दशहरा, दीपावली एवं छठ पर्व को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षात्मक बैठक हुई। इसमें डीएम ने कहा कि दशहरा का त्योहार 26 सितंबर से दिनांक 05 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। 26 को कलश स्थापन, 2 अक्टूबर को महासप्तमी, 3 अक्टूबर को महाअष्टमी, 4 अक्टूबर को महानवमी तथा 5 अक्टूबर को विजयादशमी मनाए जाने की संभावना है।

प्रतिमा विसर्जन 5 अक्टूबर की संध्या से प्रारंभ होगा। उन्होंने थाना से प्राप्त सूचना के आधार पर बताया कि कुल 627 लाइसेंसी प्रतिमाएं स्थापित किए जाने की संभावना है। सभी प्रतिमा जुलूस के लिए शत प्रतिशत अनुज्ञप्ति निर्गत करने का निर्देश सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं थानाध्यक्ष को दिया।

सभी अधिकाारियों के मिले निर्देश

विधि व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था संधारण के लिए नुमंडल पदाधिकारी,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी से प्राप्त प्रस्ताव के आलोक में जिला अंतर्गत 311 स्थानों पर दंडाधिकारी, आसूचना संग्रहण पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करने हेतु निर्देशित किया गया।

नियंत्रण कक्ष की होगी स्थापना

सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा थानाध्यक्ष को जुलूस मार्ग का सत्यापन करने हेतु निर्देशित किया। जिला नियंत्रण कक्ष के अतिरिक्त सभी अनुमंडल में अनुमंडल नियंत्रण कक्ष की भी स्थापना होगी। मुख्य पूजा पंडाल एवं भीड़भाड़ वाले स्थान पर सहायक नियंत्रण कक्ष की स्थापना की जा रही है।

सहायक नियंत्रण कक्ष में लाउडस्पीकर, बैनर, रोशनी, वीडियोग्राफी आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। नगर पालिका चुनाव के मद्देनजर असामाजिक तत्वों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है, जो आगामी पर्व त्योहार तक जारी रहेगा।

डीजे बजाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध

डीएम ने कहा कि इस बार भी डीजे बजाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। जिला से लेकर प्रखंड स्तर तक सभी पदाधिकारी अपने- अपने स्तर से सभी पूजा पंडालों एवं पूजा समितियों के साथ शांति समिति की बैठक करना सुनिश्चित करेंगे। वहीं विभिन्न क्षेत्रों में फ्लैग मार्च करने का निर्देश भी दिया। इसके अलावा उन्होंने पूजा को लेकर कई प्रकार के निर्देश दिए। विसर्जन जुलूस का स्कॉट थानाध्यक्ष करेंगे। इसके अलावा दीपावली, काली पूजा एवं छठ को लेकर भी विस्तार से चर्चा करते हुए अधिकारियों को इसको लेकर निर्देश दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

फर्जीवाड़े की आरोपी शिक्षिका पर महीनों बाद भी कारवाई ठप, DEO द्वारा निलंबन का आदेश जारी किए जाने के बावजूद फाइलों में उलझा मामला

समस्तीपुर/विभूतिपुर : प्रशिक्षण में फर्जीवाड़े की आरोपी प्राथमिक उर्दू विद्यालय आलमपुर की शिक्षिका हेना परवीन…

8 घंटे ago

समस्तीपुर के इस राम जानकी मंदिर से 100 वर्ष पुरानी बेशकीमती मूर्तियों की हुई चोरी, चोरी हुए मूर्ति की कीमत करीब 1 करोड़ रुपए आंकी गयी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के देवधा गांव स्थित राम जानकी मंदिर…

9 घंटे ago

बहुमत है तो हल्के में ना लें, नीतीश कुमार ने एनडीए विधायकों को दी क्या नसीहत?

बिहार विधान मंडल का बजट सत्र शुरू होने के साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने…

10 घंटे ago

तेज प्रताप बोले- सरकारी आवास में पंखा-एसी अपने पैसे से लगवाया, मंत्री की बुद्धि फेल कर गई

बिहार के पूर्व मंत्री एवं जनशक्ति जनता दल (JJD) के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने…

10 घंटे ago

मंच, माइक, माला; बीवी-बेटा के बाद उपेंद्र कुशवाहा की बहू साक्षी मिश्रा भी तैयार?

बिहार विधानसभा चुनाव तक परिवार को राजनीति से दूर रखने वाले समाजवादी नेता और राष्ट्रीय…

10 घंटे ago

शहर के कोरबद्दा में हुए चोरी मामले में चोरी का तार खरीदने वाले दुकानदार को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरबद्दा लगुनियां सुर्यकंठ वार्ड संख्या-37 में…

11 घंटे ago