National

दलसिंहसराय में चोरी की तीन बाइक के साथ चार बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- दलसिंहसराय थाना की पुलिस ने बढ़ती हुई बाइक चोरी की घटना को देखते हुए गुरूवार को विशेष अभियान चलाकर चोरी की गई तीन बाइक के साथ चार शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्रभारी थानाध्यक्ष राजन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दलसिंहसराय थाना में दर्ज कांड संख्या 76/22 में चोरी हुई बाइक की बरामदगी को लेकर भगवानपुर चकशेखू निवासी पिंकू लाल के पुत्र प्रिंस कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

वही प्रिंस के निशानदेही पर विद्यापतिनगर क्षेत्र के गढ़सिसई वार्ड संख्या पांच निवासी मुन्ना के पुत्र रंचित कुमार, सिमरी निवासी सुखदेव महतो के पुत्र बीरबल कुमार, घटहो ओपी क्षेत्र के मनियारपुर निवासी रामनाथ सहनी के पुत्र राजेश कुमार सहनी को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार राजेश सहनी के घर से चोरी की पल्सर बाइक को बरामद किया गया। जबकि अन्य दो बाइक रंचित और बीरबल के घर से बरामद किया गया है। घटहो ओपी क्षेत्र के मनियारपुर निवासी अंकित कुमार मुख्य सरगना ने रंचित और प्रिंस के साथ मिलकर शहर में बाइक चोरी की घटना को अंजाम देता था। अंकित ने ही चोरी की पल्सर बाइक को राजेश सहनी के हाथ सात हजार रुपए में बेचा दिया था। जो रचिंत के निशानदेही पर राजेश सहनी के घर से बरामद किया गया।

इस संबध में प्रभारी थानाध्यक्ष राजन कुमार ने बताया की तीन बाइक के साथ चार बदमाश को गिरफ्तार किया है। सभी को आवश्यक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। छापेमारी टीम में दारोगा शंभूनाथ सिंह, रंजीत कुमार शर्मा, राजकिशोर सिंह सहित पुलिस बल शामिल थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

1 घंटा ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

2 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

2 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

15 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

15 घंटे ago