Samastipur

माकपा नेता दिनेश कुमार राय के शवयात्रा में उमड़ी भीड़, बूढ़ी गंडक नदी के तट पर हुआ उनका अंतिम संस्कार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- जितवारपुर वीर टोला निवासी एसएफआई के पूर्व प्रदेश महासचिव व माकपा के दिवंगत नेता प्रो. दिनेश कुमार राय की अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। विदित हो कि करीब 58 वर्षीय माकपा नेता का गुरुवार दोपहर पैतृक आवास पर निधन हो गया था। वे पिछले दो सप्ताह से बीमार थे।

शुक्रवार को जितवारपुर बाई पास मोड़ स्थित बूढ़ी गंडक के तट पर उनका अंतिम संस्कार हुआ। मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र रवि कुमार ने दी। उनकी शव-यात्रा व अंतिम संस्कार में समस्तीपुर के विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन, माकपा के पूर्व प्रदेश महासचिव अवधेश कुमार, विभूतिपुर विधायक अजय कुमार, जदयू नेता डा. दुर्गेश राय, राजद पर्यावरण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजीव कुमार राय,

भाकपा माले के जिला मंत्री प्रो. उमेश कुमार , जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, माकपा के जिला मंत्री रामाश्रय महतो, राजद नगर अध्यक्ष उमेश प्रसाद यादव, माकपा के अंचल मंत्री प्रो. उपेन्द्र राय, लोजपा के जिला उपाध्यक्ष रामबदन राय, छात्र राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष शशि यादव उर्फ शशि राज, पूर्व मुखिया चंदन कुमार राय, प्राचार्य प्रो. अशोक कुमार मुन्ना, माकपा नेता मनोज कुमार सुनील. रघुनाथ राय, मनोज गुप्ता, सत्यनारायण सिंह, पवन पासवान, रामसागर पासवान , रामलौलीन राय के अलावा कई नेताओं ने भाग लिया।

Avinash Roy

Recent Posts

न्यू जलपाईगुड़ी-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस का दर्जा खत्म, यात्रियों को किराये में मिलेगी राहत

समस्तीपुर : खगड़िया-समस्तीपुर रेलखंड से दिल्ली जाने वाली न्यू जलपाईगुड़ी-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12523/24) का…

4 घंटे ago

मधुमक्खी पालन से किसानों की आय दोगुनी करने पर जोर, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में 3 दिन की ट्रेनिंग शुरू

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा में मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने…

4 घंटे ago

जेल से बाहर आएंगे अनंत सिंह, दुलारचंद यादव हत्याकांड में JDU विधायक को मिली बेल

बिहार के चर्चित दुलारचंद यादव हत्याकांड में मोकामा से जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत…

5 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के प्रारंभिक स्कूलों में क्लास 1 से 8 तक की वार्षिक परीक्षा की काॅपियों की जांच आज से शुरू

समस्तीपुर : जिले में प्रारंभिक स्कूलों में क्लास 1 से 8 तक की वार्षिक परीक्षा…

9 घंटे ago

समस्तीपुर की रहने वाली डॉक्टर ने वाराणसी में लिया इंसुलिन का ओवरडोज, खुद को 100 अधिक इंजेक्शन लगाए, डिप्रेशन में जान देने की कोशिश

समस्तीपुर : बनारस के काशी हिंदू विश्वविद्यालय के चिकित्सा‎विज्ञान संस्थान (आईएमएस) में सर्जरी‎ विभाग की…

9 घंटे ago

विश्वविद्यालय शिक्षकों की नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट में कई विसंगतियां, आवश्यक सुधार नहीं हुआ तो होगा राज्यव्यापी आंदोलन — ABVP

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…

20 घंटे ago