समस्तीपुर :- समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर में मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डाॅ. साधना शर्मा के स्थानांतरण के विरोध में आइसा आंदोलन करेगा। आइसा के जिला सचिव सुनील कुमार एवं जिलाध्यक्ष लोकेश राज ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी किया है। इसमें कहा है कि विभागाध्यक्ष ने अपने साथ दो शिक्षकों पर अभद्र व्यवहार करने के खिलाफ विश्वविद्यालय में आवेदन देकर दोषी पर कार्रवाई करने व न्याय की गुहार लगाई थी।
लेकिन विश्वविद्यालय ने न्याय करने के बजाए महिला शिक्षिका को ही दूसरे जिला में स्थानांतरित कर दिया। जबकी दोनों प्राध्यापक को बगल के एलकेभीडी कॉलेज ताजपुर और आरबी काॅलेज दलसिंहसराय में स्थानांतरित किया गया। अर्थशास्त्र के प्राध्यापक डॉ मुकुंद कुमार और इतिहास के प्राध्यापक अभय कुमार सिंह पर डॉ. साधना शर्मा ने आरोप लगाया था। आइसा नेताओं ने कहा कि विश्वविद्यालय स्थानांतरण तत्काल वापस नहीं लेगा तो संगठन के द्वारा आंदोलन किया जाएगा।
आइसा नेताओं ने कहा कि 1947 में स्थापित जिला का प्रतिष्ठित महाविद्यालय समस्तीपुर कॉलेज, समस्तीपुर में आज अराजक स्थिति है। विश्वविद्यालय द्वारा लिए गए फैसलों के कारण यहां का शैक्षणिक वातावरण बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। कॉलेज में स्थायी प्रधानाचार्य नहीं है। विश्वविद्यालय के कॉलेज इंस्पेक्टर डॉ. सत्येन कुमार को ही इस प्रतिष्ठित कॉलेज का प्रोफेसर इंचार्ज बना दिया गया है।
इनके पूर्व भी राजनीति शास्त्र के प्राध्यापक को प्रोफेसर इंचार्ज बना कर कॉलेज का काम चलाया गया था। कॉलेज में शैक्षणिक वातावरण बिगड़ता गया लेकिन इसकी कोई परवाह नहीं की गई। अब दो अन्य शिक्षकों के साथ कॉलेज में एकमात्र नियमित महिला शिक्षिका, मनोविज्ञान विषय की डॉ. साधना कुमारी शर्मा को एसके महिला कॉलेज, बेगूसराय स्थानांतरित कर दिया गया है।
समस्तीपुर कॉलेज प्रशासन द्वारा मनोविज्ञान विभाग के एक कमरे को संस्कृत विभाग को देने, प्रायोगिक वर्गों को कॉलेज प्रशासन द्वारा डिस्टर्ब करने और कतिपय शिक्षकों द्वारा उनका चरित्र हनन करने के खिलाफ कॉलेज प्रशासन और विश्वविद्यालय को डॉ. साधना कुमारी शर्मा ने लिखा था। लेकिन उनका ही स्थानांतरण प्रशासनिक आधार पर कर दिया गया जिससे मनोविज्ञान के इंटरमीडिएट से लेकर पीजी तक के छात्र-छात्राओं में आक्रोश व्याप्त हो गया है।
इसके पूर्व मनोविज्ञान विभाग के छात्र- छात्राओं ने विश्वविद्यालय पहुंचकर वाइस चांसलर को डॉक्टर साधना कुमारी शर्मा के पक्ष में ज्ञापन दिया था। इस सबके बीच छात्र संगठन ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) ने कॉलेज के मुद्दे पर अपना आंदोलन तेज करने की घोषणा कर दी है। उन्होंने वाइस चांसलर और विश्वविद्यालय के कुलसचिव पर कॉलेज और कॉलेज के छात्र- छात्राओं के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए उन्हें बर्खास्त करने की जरूरत बताई है। उन्होंने कॉलेज के वर्तमान प्रोफेसर इंचार्ज को कॉलेज के हित में हटाने और स्थाई प्रधानाचार्य की नियुक्ति की मांग की है और साथ ही डॉ. साधना कुमारी शर्मा के स्थानांतरण आदेश पर तुरंत रोक लगाए जाने की भी मांग की है।
बिहार में निगरानी विभाग (Vigilance Department) ने भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की…
समस्तीपुर : जिले में मॉडिफाइड मोटरसाइकिलों, तेज आवाज वाले साइलेंसर और ताजपुर - बख्तियारपुर फोरलेन…
समस्तीपुर : समता पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे शहीद प्रदीप महतो की 30वीं शहादत दिवस…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से 22 वर्षीया एक युवती के कथित…
समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार एवं होली मिशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के…