Samastipur

समस्तीपुर कॉलेज के तीन असिस्टेंट प्रोफेसरों का स्थानांतरण, AISA द्वारा वर्तमान प्रोफेसर- इंचार्ज को भी हटाने की मांग

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर कॉलेज, समस्तीपुर के तीन असिस्टेंट प्रोफेसरों को ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर ने अन्य महाविद्यालयों में स्थानांतरित कर दिया है। विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार डॉ साधना कुमारी शर्मा, जो मनोविज्ञान विभाग के अध्यक्ष के रूप में काम कर रही थी, का नाम शामिल है।

इसके अलावा अर्थशास्त्र के प्राध्यापक डॉ मुकुंद कुमार और इतिहास के प्राध्यापक अभय कुमार सिंह को भी स्थानांतरित कर दिया गया है। डॉ साधना कुमारी शर्मा को एस के महिला कॉलेज बेगूसराय, डॉ मुकुंद कुमार को एलकेवीडी कॉलेज, ताजपुर और अभय कुमार सिंह को आरबी कॉलेज दलसिंहसराय स्थानांतरित किया गया है।

डॉ मुकुंद कुमार अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष की भूमिका निभाने के अलावा समस्तीपुर कॉलेज के बरसर के रूप में भी कार्यरत थे। स्थानांतरित किए गए सभी तीनों अध्यापकों को तात्कालिक रूप से उनकी पदस्थापना के लिए निर्धारित किए गए कॉलेजों में अविलंब अपना -अपना योगदान देने का आदेश दिया गया है। इसके अलावा समस्तीपुर कॉलेज में छात्र संगठन ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन द्वारा कॉलेज के वर्तमान प्रोफेसर- इंचार्ज को हटाकर कॉलेज को नियमित प्रधानाध्यापक देने सहित अन्य कई मांगें की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

9 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

17 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

17 घंटे ago