Samastipur

रुपया लेने के बावजूद भी दिव्यांग प्रमाणपत्र नहीं देने वाले कर्मी को ढुंढते हुए हाथ में डंडा लिए महिला ने CS कार्यालय के बाहर किया हंगामा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- दिव्यांग प्रमाण पत्र नहीं मिलने से आक्रोशित महिलाओं ने शुक्रवार को सिविल सर्जन कार्यालय में हंगामा किया। इस दौरान एक महिला हाथ में डंडे लेकर रुपए लेने के बाद भी प्रमाण पत्र नहीं देने वाले कर्मचारी को खोज रही थी। महिलाओं के हंगामा के कारण सीएस कार्यालय में कुछ देर के लिए अफरातफरी मची रही।

इस दौरान कई कर्मी चुपके से कार्यालय से बाहर निकल गए। जिले के विभिन्न स्थानों से आयी महिलाओं ने बताया कि पिछले पांच शुक्रवार से आकर लौट रही हूं। जांच हो गयी है। लेकिन अब तक दिव्यांग प्रमाण पत्र नहीं मिला है।

सिंघिया थाना के भड़ियार गांव की अमीना खातून काफी आक्रोशित थी। हाथ में डंडे लेकर कह रही थी आने-जाने में आठ हजार रुपए खर्च हो गए। प्रमाण पत्र के लिए पांच सौ रुपए भी लिया। आज वह मिल नहीं रहा है। अगर मिल जाए तो इसी डंडा से होंक देंगे। वहीं रोसड़ा मुरादपुर की रुणा देवी ने बताया कि उसकी बच्ची का दोनों हाथ नहीं है। जांच भी हो गयी, लेकिन अब तक प्रमाणपत्र नहीं मिला। पांच शुक्रवार से आकर लौट रही हूं।

हंगामा की सूचना पर एक कर्मी ने महिलाओं को समझाकर शांत कराया और सभी को प्रमाण पत्र दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद महिलाएं शांत हुई और सीएस कार्यालय परिसर से बाहर निकली। बता दें कि सदर अस्पताल में प्रत्येक सोमवार को दिव्यांग जांच शिविर आयोजित की जाती है। लेकिन प्रमाण पत्र बाद में दिया जाता है। प्रमाण पत्र तैयार करने में समय लगने के कारण वितरण का दिन शुक्रवार को निर्धारित किया गया है। लेकिन दिव्यांगों का कहना है कि प्रमाण पत्र समय से नहीं दिया जाता है।

यहां देखें वीडियो…

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर रेल मंडल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान, महाप्रबंधक ने प्रदान किया शिल्ड

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…

5 घंटे ago

अब लग्जरी गाड़ियों से चलेंगे बिहार के मंत्री-अधिकारी, सरकार ने जारी किया फरमान

बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…

6 घंटे ago

पटना में 25 करोड़ की ड्रग्स का खुलासा, बिहार पुलिस का सिपाही निकला करोड़ों के स्मैक गिरोह का सप्लायर

पटना में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शहर के अलग-अलग इलाकों…

6 घंटे ago

BPSC TRE-4 का विज्ञापन 3 दिन में नहीं जारी हुआ तो फिर होगा आंदोलन, दिलीप कुमार का ऐलान

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 का विज्ञापन…

8 घंटे ago

नोटरी शुल्क को लेकर समस्तीपुर सदर SDO ने की समीक्षा बैठक, पारदर्शिता पर दिया जोर

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के…

13 घंटे ago

नीतीश के राज्यसभा निर्वाचन पर आनंद मोहन गुस्से में, बोले- BJP को भारी पड़ेगा; निशांत को फुल पावर दे NDA

नीतीश कुमार के बिहार विधान परिषद से त्यागपत्र देने की अंतिम तारीख आ गई है।…

14 घंटे ago