Samastipur

पंचायत समिति की बैठक से अधिकारी गायब, नाराज प्रखंड प्रमुख समेत पंचायत समिति सदस्यों ने समस्तीपुर-दरभंगा पथ किया जाम

समस्तीपुर/कल्याणपुर :- समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर प्रखंड में गुरुवार को पंचायत समिति की बैठक बुलाई गई थी। लेकिन बैठक में कोई भी अधिकारी उपस्थित नहीं हुए। जिससे नाराज प्रखंड प्रमुख कृष्णा देवी के नेतृत्व में पंचायत समिति सदस्य सड़क पर उतर आए। लोगों ने सड़क पर धरना शुरू कर दिया, जिस कारण समस्तीपुर -दरभंगा मुख्यपथ पर जाम लग गया।

जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जिससे राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सड़क जाम कर रहे पंचायत समिति सदस्यों का कहना था कि सभी अधिकारियों को बैठक की सूचना चिट्ठी के माध्यम से दी गई थी। बावजूद इस बैठक में एक भी पदाधिकारी उपस्थित नहीं हुए। इससे पूर्व की बैठक में भी कई अधिकारी गायब रहते थे। बैठक में नहीं आने के कारण उन लोगों से स्पष्टीकरण भी मांगा गया था। लेकिन किसी ने भी स्पष्टीकरण का जवाब नहीं दिया।

आज एक साथ सभी कर्मी गायब हो गये। दिन के 12:00 बजे तक बैठक में एक भी अधिकारी नहीं आए तो नाराज लोगों ने प्रखंड कार्यालय के सामने समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य पथ को जाम कर दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

4 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

4 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : अपराध की साजिश रच रहे चार गिरफ्तार, 2 पिस्टल व 8 कारतूस बरामद; जेल में बंद भाई ने भेजे थे हथियार और गोलियां 

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के चक पहाड़ गांव में अपराध की योजना बनाने की…

5 घंटे ago