समस्तीपुर :- सावन माह के अंत व भादो के शुरूआत के बीच उत्तर बिहार के जिलों में 14 अगस्त तक हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी। जिससे खेतों में रोपे गए धान को जीवनदायी सिंचाई मिलने रहने की उम्मीद जताई जा रही है। बताया गया कि इस अवधि में जहां आकाश में बादल छाए रहेंगे वहीं अधिकतर समय मौसम के शुष्क बने रहने की संभावना है। जिससे एकाएक बारिश होने जैसी स्थिति बन सकती है।
वहीं तराई वाले क्षेत्रों में बारिश की ज्यादा संभावना रहेगी। वहीं धान की खेती को लेकर वैज्ञानिकों का बताना है कि आगामी 15 अगस्त से पूर्व किसान हरहाल में धान की रोपनी को पूरा कर लें। उसके बाद धान की खेती किसानों के लिए लाभकारी नहीं रह जाएगी। देरी से धान रोपनी होने पर उसके उत्पादन के साथ ही गुणवत्ता पर भी प्रभाव पड़ेगा। वहीं मौसम वैज्ञानिक डॉ. अब्दुस सत्तार ने बताया कि आगामी दिनों में हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी। हालांकि इस अवधि में अधिकतर समय मौसम शुष्क बना रहेगा। जबकि आकाश में हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे।
वहीं मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक रहते हुए 34.5 डिग्री रहा। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब आधा डिग्री कम रहकर 25.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सुबह के समय सापेक्ष आर्द्रता 86 जबकि दोपहर में 69 फीसदी रही। बताया गया कि इस अवधि में 7.6 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से पुरवा हवा चली। दिन के समय बादल रहने व हवा चलने से गर्मी का एहसास कम रहा।
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन प्लस टू उच्च विद्यालय…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की आदमकद प्रतिमा स्थापना के लिए चलाया…
बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…
समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…
समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…