National

रोसड़ा में बार-बालाओं के साथ युवक का पिस्तौल लेकर डांस करते वीडियो वायरल

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/रोसड़ा :- समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जाता है कि वीडियो में दिख रहा युवक एक मुखिया का पुत्र है जो एक समारोह में नाच के दौरान बार-बालाओं के साथ हाथ में पिस्तौल लहराते हुए डांस कर रहा रहा है। हालांकि Samastipur Town इस वायरल वीडियो की सच्चाई का दावा नहीं करता है।

इस वीडियो में दिख रहा है कि समारोह में नाच-गाने के लिए बने मंच पर कुछ युवक बार-बालाओं के साथ झूम रहे हैं। उसी में एक युवक भी शामिल है, जिसके हाथ में पिस्तौल दिख रहा है। कुछ देर बाद एक व्यक्ति मंच पर आया और युवक से पिस्तौल लेकर चला गया। इस सारे घटनाक्रम का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं दूसरी ओर रोसड़ा थानाध्यक्ष रामाशीष कामती ने बताया कि जानकारी मिली है, मामले की जांच की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

7 घंटे ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

11 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

1 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

2 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

2 दिन ago