राष्ट्रीय लोजपा के आईटी सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत हुए अभिषेक
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े
समस्तीपुर :- राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी की ओर से प्रदेश संगठन का विस्तार करते हुए जिला के सक्रिय कार्यकर्ता अभिषेक कुमार को आईटी सेल का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इसको लेकर राष्ट्रीय लोजपा के आईटी सेल के प्रदेश अध्यक्ष शिवम सिंह ने मंगलवार को मनोनयन पत्र सौंपा। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि अभिषेक समस्तीपुर जिला में पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। उनके सहयोग से संगठन को मजबूती मिलेगी।
वहीं नव मनोनीत प्रदेश उपाध्यक्ष ने बताया कि मुझे प्रदेश में स्थान देने से मेरा मान व मनोबल बढ़ाया गया है। पार्टी की मजबूती के लिए काम करेंगे। इस अवसर पर पार्टी के प्रधान महासचिव रिशु राय, हिमांशु सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।