वारिसनगर प्रखंड के मनियारपुर में ठंड से वृद्ध महिला की मौत
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े
समस्तीपुर/वारिसनगर :- वारिसनगर प्रखंड के मनियारपुर पंचायत स्थित मुख्यालय बाजार वार्ड 7 निवासी शत्रुघ्न दास की धर्मपत्नी ललिया देवी (66) की रविवार सुबह ठंड से मौत हो गई। मृतका के पति ने बताया कि रात में उनकी पत्नी ने उल्टी की। जिससे उसे पीएचसी में दिखाया।
पुन: सुबह घर लाकर अलाव सेंकवा कर सुला दिया। कुछ पल बाद देखने गए तो वह मृत पड़ी थी। स्थानीय मुखिया अरविन्द कुमार साह ने बताया कि महिला की ठंड से मौत हुई है। परिजन को हरसम्भव मदद करेंगे।