बगैर पूर्व सूचना के अचानक जल संसाधान मंत्री पहुंचे बिथान, बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े
समस्तीपुर/बिथान :- जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने मंगलवार को बिथान प्रखंड के बाढ़ प्रभावित इलाकों को दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। एनडीआरएफ की वोट से उन्होंने सलहा चंदन पंचायत के फुहिया गांव का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। बगैर पूर्व सूचना के मंत्री के दौरा के कार्यक्रम से लोग अचंभित भी थे।
उनके आने की जानकारी मिलने पर बाढ़ पीड़ित लोग बांध पर पहुंचे भी, पर उनकी मंत्री से मुलाकात नहीं हो पायी। बताया गया कि मंत्री के साथ जल संसाधन विभाग के अधिकारी भी थे। स्थानीय मुखिया भिखारीलाल सिंह ने बताया कि मंत्री दरभंगा जिला का भ्रमण करते हुए समस्तीपुर जिले की सीमावर्ती क्षेत्र में आये थे। उनके साथ दरभंगा के डीएम डॉ त्यागराजन एस, बिरौन के एसडीओ ब्रजकिशोर लाल आदि विभागीय अधिकारी मौजूद थे।