Railway

समस्तीपुर : घने कोहरे ने रेलवे के रफ्तार पर लगाया ब्रेक, लंबी दूरी की ट्रेनें घंटों लेट

समस्तीपुर समेत उत्तर भारत में जारी कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का सीधा असर रेल यातायात पर पड़ रहा है। लगातार छाए कुहासे के कारण ट्रेनों की रफ्तार थम सी गई है। स्थिति यह है कि समय की पाबंदी के लिए जानी जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस भी तय समय पर नहीं चल पा रही है। वहीं जननायक एक्सप्रेस, वैशाली एक्सप्रेस और स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस जैसी अन्य प्रमुख ट्रेनें भी भारी विलंब से परिचालित हो रही हैं।

समस्तीपुर जंक्शन पर पहुंचने वाली अधिकांश लंबी दूरी की ट्रेनें औसतन 5 से 6 घंटे देरी से पहुंच रही हैं। दिन में धूप निकलने के बाद भी कोहरे का असर पूरी तरह खत्म नहीं हो पा रहा है, जबकि शाम ढलते ही दृश्यता और कम हो जा रही है। रात के समय घना कोहरा ट्रेनों के सुरक्षित संचालन में बड़ी बाधा बन रहा है, जिससे गति नियंत्रित करनी पड़ रही है।

रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी रंजीत कुमार ने बताया कि प्रतिकूल मौसम के बावजूद रेलवे सुरक्षित परिचालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी सुरक्षा मानकों का पालन कर रहा है। हालांकि, कोहरे और ठंड के कारण ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ना स्वाभाविक है।

रात बढ़ते ही बढ़ रहा विलंब

नई दिल्ली से खुलने वाली ट्रेनों में देखा जा रहा है कि शाम के बाद जैसे-जैसे कोहरा गहराता है, वैसे-वैसे देरी भी बढ़ती जाती है। वैशाली एक्सप्रेस नई दिल्ली से समय पर रवाना हुई, लेकिन कानपुर सेंट्रल पहुंचते-पहुंचते यह करीब चार घंटे विलंबित हो गई। वहीं स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस को नई दिल्ली स्टेशन से ही करीब पांच घंटे री-शेड्यूल कर चलाया गया। रेल अधिकारियों के अनुसार, मौजूदा हालात में कोहरा ही ट्रेनों की धीमी रफ्तार और बढ़ते विलंब का मुख्य कारण है, और मौसम सामान्य होने तक यात्रियों को देरी का सामना करना पड़ सकता है।

कौन-कौन ट्रेन है विलंब :
  • राजधानी एक्सप्रेस 3 घंटा
  • गोंदिया बरौनी 3 घंटा
  • अवध असम एक्सप्रेस 4 घंटा
  • बिहार संपर्क क्रांति 5 घंटा
  • दरभंगा क्लोन एक्सप्रेस 15 घंटा
  • जोगबनी दानापुर 3 घंटा
  • आम्रपाली एक्सप्रेस 7 घंटा
  • वैशाली एक्सप्रेस 6.5 घंटा
  • स्वतंत्रता सेनानी 11 घंटा

Avinash Roy

Recent Posts

मगरदही में विगत महीनें हुए जमीनी विवाद में फायरिंग मामले में एक नामजद आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगरदही खरीदाबाद वार्ड संख्या-36 में जमीन विवाद को लेकर…

7 मिनट ago

समस्तीपुर जिले के अलग-अलग जगहों से पांच शराबियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से…

40 मिनट ago

समस्तीपुर में चैती छठ और ईद-उल-फितर को लेकर प्रशासन अलर्ट, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए SDO ने की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : चैती छठ एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने…

1 घंटा ago

SC-ST अत्याचार निवारण मामलों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त — सदर SDO

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित…

4 घंटे ago

‘बिहारी बाबु’ ईशान किशन बने SRH के कप्तान, अभिषेक शर्मा को भी बड़ी जिम्मेदारी

आईपीएल 2026 से पहले सैनराइजर्स हैदराबाद ने बड़ा फैसला लिया है. फ्रेंचाइजी ने विकेटकीपर बल्लेबाज…

5 घंटे ago