Railway

समस्तीपुर मंडल के DRM ने मुजफ्फरपुर स्टेशन का किया निरीक्षण, यात्री सुविधाओं व स्वच्छता पर दिया जोर

समस्तीपुर : समस्तीपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) ज्योति प्रकाश मिश्रा ने गुरुवार को मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण विशेष महत्व का रहा क्योंकि 01 सितम्बर 2025 से मुजफ्फरपुर स्टेशन को समस्तीपुर मंडल में सम्मिलित किया गया है। निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने प्लेटफॉर्म, वेटिंग हाल, पार्किंग, स्वच्छता एवं अन्य यात्री सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने कहा कि प्लेटफॉर्म पर पार्सल पैकेज की मौजूदगी यात्रियों की आवाजाही में बाधा उत्पन्न करती है और भीड़ नियंत्रण में दिक्कत आती है।

इस पर उन्होंने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि पार्सल का नियमानुसार त्वरित निपटान सुनिश्चित किया जाए। डीआरएम श्री मिश्रा ने कहा कि आने वाले पर्व-त्योहार के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएंगी, ताकि उन्हें सुरक्षित, स्वच्छ और बेहतर वातावरण मिल सके। निरीक्षण के दौरान विभिन्न उच्चाधिकारी भी मौजूद थे, जिन्होंने मिलकर स्टेशन की मौजूदा व्यवस्थाओं का मूल्यांकन किया और सुधारात्मक कदमों पर चर्चा की।

दिए गए प्रमुख निर्देश :

ट्रेनों का प्लेटफार्म परिवर्तन अंतिम समय पर नहीं किया जाएगा।

प्लेटफॉर्म पर किसी भी हालत में पार्सल जमा नहीं होने दिया जाएगा।

ढीले टाइल्स को तुरंत बदलकर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।

नए बने प्लेटफार्म की कमियों को दो दिनों के भीतर दूर करने का निर्देश।

पर्व-त्योहार में भीड़ प्रबंधन के लिए होल्डिंग एरिया विकसित किया जाएगा।

स्टेशन परिसर एवं नालों की नियमित सफाई को प्राथमिकता दी जाएगी।

सर्कुलेटिंग एरिया में वाहनों की आवाजाही को सुगम बनाने के कदम उठाए जाएंगे।

मुजफ्फरपुर से खुलने वाली सभी ट्रेनों की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

नई स्टेशन बिल्डिंग को सभी विभागों के समन्वय से यात्री-केंद्रित व सुविधाजनक बनाने पर बल।

Avinash Roy

Recent Posts

केसी त्यागी ने जदयू से दिया इस्तीफा, भविष्य का प्लान भी बताया

पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…

23 मिनट ago

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

4 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

5 घंटे ago

बिहार में Sudha की तर्ज पर खुलेंगे ‘तरकारी आउटलेट’, किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार, समस्तीपुर में प्रखंड स्तर पर होगा सब्जी कलेक्शन सेंटर

समस्तीपुर : राज्य में सब्जी किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए सहकारिता विभाग…

5 घंटे ago

‘गुंडई क्या होती है दिखा देंगे’, बिहार में दारोगा को चैलेंज करनेवाले दोनों बदमाश ढेर, एक STF जवान भी शहीद

बिहार में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले दो और अपराधियों का एनकाउंटर कर दिया…

7 घंटे ago