समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव हुआ है। अश्वनी श्रीवास्तव को समस्तीपुर मंडल का नया मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) नियुक्त किया गया है। वे वर्तमान डीआरएम विनय श्रीवास्तव का स्थान लेंगे। अश्वनी श्रीवास्तव इससे पहले रेलवे बोर्ड के फूड एंड पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन विभाग से जुड़े थे।
इधर, सोनपुर रेल मंडल में भी प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। डीआरएम विवेक भूषण सूद का स्थानांतरण कर दिया गया है और उनकी जगह अब अमित शरण को नया डीआरएम नियुक्त किया गया है। वहीं, दानापुर मंडल के नए डीआरएम के रूप में विनोद कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बता दें की, यह फेरबदल रेल प्रशासन की नियमित प्रक्रिया के तहत किया गया है, जिससे मंडल स्तर पर कार्यों की रफ्तार और पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।
भोला टॉकीज गुमती पर ROB निर्माण के लिए मिट्टी जांच शुरू, एक महीने का लग सकता है समय :
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…
समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…
बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…
समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…