Railway

समस्तीपुर मंडल में 6 हजार 383 बेटिकट यात्रियों से वसूले गये 52.47 लाख रुपये जुर्माना

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर रेल मंडल के समस्तीपुर, बापूधाम मोतिहारी, नरकटियागंज, सहरसा, बनमनखी, जयनगर, रक्सौल, दरभंगा, पूर्णियां कोर्ट, सहरसा, सरायगढ़ एवं सुपौल स्टेशनों पर मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें 6383 मामलों से 52.47 लाख राजस्व की प्राप्ति हुई। इस अभियान में 218 टीटीई एवं अधिकारियों की टीम शामिल थी। मंडल के चार ऐसे टीटीई हैं जिन्होंने अकेले 100 से ज्यादा बिना टिकट यात्रा कर रहें यात्रियों या अनियमित यात्रियों को पकड़ा है। जिन्हें वाणिज्य विभाग द्वारा सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है।

इसमें सतवीर कुमार, डीआरएम, स्क्वायड दरभंगा, 114 मामलों से राजस्व 101550 अर्जित, राजेश कुमार, रक्सौल स्लीपर बेस 108 मामलों से राजस्व 67840, ललन पासवान टीसी, स्क्वायड दरभंगा 104 मामलों से राजस्व 73660 अर्जित, टुनटुन रॉय टाइगर, स्क्वायड समस्तीपुर 104 मामलों से राजस्व 67030 अर्जित हैं। इस बाबत मंडल रेल प्रबंधक विनय श्रीवास्तव ने कहा कि यात्रियों को उचित टिकट लेकर यात्रा करने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से समस्तीपुर मण्डल द्वारा मेगा टिकट चेकिंग करायी जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

17 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

17 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

19 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

20 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

21 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

1 दिन ago