समस्तीपुर :- रेलवे प्रशासन द्वारा परिचालनिक सुगमता के लिए गोरखपुर-गोंडा खंड पर चुरेब-मुंडेरवा स्टेशनों के मध्य ऑटोमेटिक सिगनलिंग की कमीशनिंग को लेकर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कुछ गाड़ियों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है । इसमें ग्वालियर से 25 दिसम्बर को चलने वाली 04137 ग्वालियर-बरौनी विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी एवं बरौनी से 26 दिसम्बर को चलने वाली 04138 बरौनी-ग्वालियर विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। बरौनी से 24 दिसम्बर को चलने वाली 02563 बरौनी-नई दिल्ली विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग गोरखपुर-बस्ती-गोंडा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा के रास्ते चलाई जायेगी।
नई दिल्ली से 24 दिसम्बर को चलने वाली 02564 नई दिल्ली-बरौनी विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग गोंडा-बस्ती-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलाई जायेगी। आनन्द विहार टर्मिनल से 23 एवं 24 दिसम्बर को चलने वाली 15274 आनन्द विहार टर्मिनल – रक्सौल एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग गोंडा- बस्ती- गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोंडा- बढ़नी- गोरखपुर के रास्ते चलाई जायेगी।
समस्तीपुर : ताजपुर के एक बड़े कारोबारी के यहां डकैती की योजना बना रहे अपराधियों…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले स्थित डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा में इस वर्ष…
समस्तीपुर : सुबह-शाम हल्की ठंड और दोपहर में तेज धूप के कारण मौसम में हो…
समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के वैज्ञानिकों ने किसानों के लिए…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आरबी कॉलेज, दलसिंहसराय में शनिवार को स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) की कॉलेज…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र के नौआचक पंचायत के वार्ड संख्या-2 में…