Railway

यात्री संतुष्टि में चौथे और फीडबैक के मामले में 5वें नंबर पर रहा समस्तीपुर रेल मंडल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर रेल मंडल ने पिछले वित्तीय वर्ष में बेहतर प्रदर्शन कर देश में नयी उपलब्धि हासिल की है। देश के 70 रेल मंडलों में यात्री संतुष्टि के मामले में समस्तीपुर रेल मंडल चौथे स्थान पर रहा, जबकि यात्रियों से लिये गये संपूर्ण एक्सीलेंट फीडबैक में पांचवा स्थान प्राप्त किया है। आय प्राप्त में भी अन्य मंडलों से बेहतर प्रदर्शन है।

रेल मंडल मुख्यालय स्थित मंथन सभागार में डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने सोमवार को प्रेसवार्ता में वित्तीय वर्ष 2023-24 में मंडल की उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यात्री संतुष्टिकरण के मामले में पूरे भारतीय रेल में समस्तीपुर मंडल चौथे स्थान पर रहा। उन्होंने कहा कि एक नंबर पर इज्जतनगर, दूसरे नंबर पर अजमेर, तीसरे पर बीकानेर मंडल रहा। संपूर्ण एक्सीलेंट फीडबैक में समस्तीपुर पांचवें स्थान पर रहा। मौके पर एडीआरएम आलोक कुमार झा, सीनियर डीसीएम सीएस प्रसाद, आरपीएफ एसी आशिष कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

मक्का लदान में बेहतर प्रदर्शन :

डीआरएम ने कहा कि लोडिंग में कुल 851 रैकों का लदान हुआ, जो पिछले वर्ष की तुलना में 11 प्रतिशत अधिक है। इसी प्रकार मक्का लदान में इस वित्तीय वर्ष में 122 रैकों पर मक्का लदान हुआ, जबकि पिछले वित्तीय वर्ष 22-23 में 71 रैक ही लदान हुआ था। कंटेनर लोडिंग में भी 629 रेक की लोडिंग हुई। उन्होंने कहा कि मंडल द्वारा वित्तीय वर्ष में 1030.25 करोड़ की आय अर्जित की गयी, जो अभी तक का सर्वोत्तम आय है। टिकट चेकिंग में मंडल ने 54.90 करोड़ आय प्राप्त किया। पांच दिसंबर को विशेष टिकट जांच अभियान के दौरान 68 लाख रुपए रेल राजस्व की प्राप्ति हुई थी। इसी प्रकार 842 करोड़ की कोचिंग आय, 156.29 करोड़ माल आय अर्जित की गयी, जो अभी तक का बेहतर रहा है।

12 स्टेशनों पर किया गया इंटरलॉकिंग :

मंडल के 12 स्टेशनों पेर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग की स्थापना की गयी। इसमें भैरोगंज, खैरपोखरा, सेमरा, वाल्मीकिनगर, बगहा, बापूधाम मोतिहारी, चंदौना, वाचस्पतिनगर, पिपराहन, मोमीपुर, शिशो तथा खुटौना स्टेशन शामिल है। इसी प्रकार 32 स्टेशनों पर यूएफएसबीआई, 18 समपार फाटक पर इंटरलॉकिंग, 38 पर इंटरलॉकिंग समपार फाटक पर ईओएलबी का प्रावधान किया गया है। वहीं 74 स्टेशनों पर ऑटोमेटिक फायर अलार्म सिस्टम व 57 पर भीओआईपी की व्यवस्था की गयी है।

दो दिन शतप्रतिशत ट्रेनों का परिचालन :

डीआरएम ने कहा कि देश में दो दिन शतप्रतिशत समय पालन में समस्तीपुर स्थान पहले स्थान पर रहा। 10 अक्टूबर एवं दो नवंबर को समस्तीपुर रेल मंडल से सभी ट्रेनों का ससमय परिचालन किया गया है। यह मंडल के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि पहली बार नई ट्रैफिक के रुप में सहरसा से पूर्णियां के लिए प्याज की लोडिंग हुई। मंडल में 138.26 रुट किलोमीटर रेलवे लाइन का विद्युीकरण कर लिया गया है।

DRM ने क्या कुछ कहा देखें :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

2 घंटे ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

3 घंटे ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

4 घंटे ago

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

12 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

13 घंटे ago