Politics

बिहार कांग्रेस ने बुलाई पार्टी नेताओं की बड़ी बैठक, वोट चोरी के खिलाफ सरकार को घेरने की तय होगी रणनीति

बिहार चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस एक बार फिर से पूरी मजबूती के साथ सरकार को घेरने की रणनीति बना रही है। इसको लेकर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने पटना में पार्टी नेताओं की बड़ी बैठक बुलाई है। इस बैठक में कांग्रेस वोट चोरी के मुद्दे को लेकर सरकार के खिलाफ रणनीति तय करेगी।

दरअसल, बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के द्वारा आगामी 1 दिसंबर को अति महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में आयोजित की जा रही है। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने बताया कि बैठक में प्रदेश कांग्रेस के सभी जिलाध्यक्षों और कार्यकारी अध्यक्षों के साथ फ्रंटल प्रमुख, मोर्चा और संगठन प्रमुख को अनिवार्य रूप से इस बैठक में शामिल होने का निर्देश प्रदेश मुख्यालय से निर्गत किया गया है।

बैठक की अध्यक्षता बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम करेंगे। चुनाव के बाद राज्य कमिटी की यह पहली बड़ी बैठक होगी। बता दें कि आगामी 14 दिसंबर को वोट चोरी के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर विरोध प्रदर्शन के लिए रैली का आयोजन दिल्ली में होना सुनिश्चित हुआ है और इसकी तैयारी को लेकर भी इस बैठक में अहम चर्चा होगी। बैठक में कांग्रेस पार्टी के द्वारा चलाने जानेवाली आगामी योजनाओं व कार्यक्रमों पर चर्चा होगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

3 घंटे ago

दहेज के लिए विवाहिता की ह’त्या का आरोप, मायके वालों के पहुंचने से पहले किया दाह-संस्कार

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…

4 घंटे ago

समस्तीपुर सदर-1 के नए SDPO सतीश सुमन ने संभाला पदभार, निवर्तमान SDPO संजय कुमार पाण्डेय को समारोह में दी गई विदाई

समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…

8 घंटे ago

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

1 दिन ago