Politics

सरकार बताए कि विपक्ष की घोषणाओं की कॉपी और नकल कर कैसा लग रहा: तेजस्वी यादव

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार पर कटाक्ष किया है। उन्होंने चुटकी लेते हुए पूछा है कि सरकार को विपक्ष की घोषणाओं की कॉपी और नकल कर कैसा लग रहा है? तेजस्वी ने बयान में कहा है कि अपार प्रसन्नता का विषय है कि वैचारिक रूप से दिवालिया एनडीए सरकार बिहार में डोमिसाइल नीति लागू करने की हमारी मांग को एकदम सिरे से खारिज करती थी।

सदन में किसी भी सूरत में डोमिसाइल नीति लागू नहीं करने का दंभ भरती थी। अब वही लोग हमारी अन्य योजनाओं की भांति इस घोषणा की भी नकल कर रहे हैं। तेजस्वी ने कहा, स्पष्ट है कि 20 वर्षों की इस नकलची एनडीए सरकार की अपनी कोई नीति, दृष्टि और विजन नहीं है। जिस सरकार को 20 सालों में यह नहीं सूझा कि क्या करना है क्या नहीं करना उसे हमारे इशारों, मांगों और घोषणाओं पर नाचते देख बिहारवासियों को अच्छा लगा रहा है।

सामाजिक सुरक्षा पेंशन, बिजली की फ्री यूनिट, सरकारी नौकरी, रसोइयों, रात्रि प्रहरियों तथा शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों, आशा एवं ममता कार्यकर्ताओं के मानदेय में वृद्धि, युवा आयोग का गठन अथवा एक करोड़ रोजगार का विषय हो। 20 सालों की इस थकी-हारी कालग्रस्त सरकार ने हमारी हर घोषणा, योजना, दृष्टि एवं मांग की नकल कर चुनावी वर्ष में आनन-फानन में ये घोषणा की है। विपक्ष से इनका ये डर अच्छा है।

शिक्षक बहाली में डोमिसाइल नीति का स्वागत : संतोष सुमन

दूसरी ओर, हम (से.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लघु जल संसाधन मंत्री डा. संतोष सुमन ने बिहार में शिक्षक बहाली में डोमिसाइल नीति लागू करने के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा है कि इसे टीआरई-4 से ही लागू करने से बिहार के युवाओं को अपार खुशी मिली है। उन्होंने कहा कि इसके पहले बिहार की बेटियों के लिए मुख्यमंत्री ने डोमिसाइल की घोषणा तत्काल प्रभाव से की थी। उन्होंने कहा कि बिहार के युवाओं का भविष्य एनडीए की सरकार में ही सुखद व सुरक्षित है।

Avinash Roy

Recent Posts

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

1 घंटा ago

बड़ी खबर : समस्तीपुर में ATM तोड़कर 18 लाख रुपये उड़ाए, CCTV का DVR भी ले गए बदमाश, SP ने क्या कुछ कहा !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में दशहरा से पहले पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात ‘रावण’, पांच जिलों में 15 से अधिक केस

समस्तीपुर : दशहरा के मौके पर रावण दहन से पहले समस्तीपुर पुलिस ने एक ऐसे…

2 घंटे ago

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

12 घंटे ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

16 घंटे ago