Politics

तेजस्वी यादव का दावा- धोखे में हैं सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; बीजेपी मंगल पांडेय को सीएम बनाएगी

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सरकार और विपक्ष के बीच माइंडगेम शुरू हो गया है। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता और विपक्षी महागठबंधन के अघोषित सीएम कैंडिडेट तेजस्वी यादव ने दावा किया है कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) समय आने पर बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को मुख्यमंत्री बनाएगी। तेजस्वी यादव ने कहा है कि डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा धोखे में हैं कि भाजपा उनको सीएम पद पर बिठा देगी। बता दें कि भाजपा एनडीए का हिस्सा है और एनडीए ने अब तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ने और अगली सरकार बनाने की बात कही है।

तेजस्वी यादव ने सोमवार को पटना में पत्रकारों से बातचीत में दावा किया है कि भाजपा सम्राट चौधरी या विजय सिन्हा को नहीं, बल्कि पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के शिष्य मंगल पांडेय को अपना मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाएगी। तेजस्वी ने कहा कि उन्हें भरोसेमंद सूत्रों से पता चला है कि भाजपा की योजना मंगल पांडेय को आगे करने की है। उन्होंने इसे एनडीए की लीक हुई योजना बताया और कहा कि सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा सिर्फ धोखा खा रहे हैं।

याद दिला दें कि चुनाव से पहले मौजूदा विधानसभा के आखिरी सत्र में तेजस्वी यादव और सम्राट चौधरी के बीच काफी तीखी नोंकझोंक हो गई थी। तेजस्वी यादव जब एक पत्रकार द्वारा मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण में उजागर गड़बड़ी पर बोल रहे थे तो सम्राट चौधरी ने उस रिपोर्ट को फर्जी बताया था। इसके बाद सम्राट चौधरी ने लालू यादव का बिना नाम लिए तेजस्वी पर निशाना साधा था और कहा था कि अपराधी और लुटेरा का बेटा क्या बोलेगा। सम्राट चौधरी के इस बयान पर राजद के कई नेताओं ने उनके संस्कार पर सवाल उठाया और याद दिलाया कि उन्हें राजनीति में लाने वाले लालू यादव ही थे।

Avinash Roy

Recent Posts

विश्वविद्यालय शिक्षकों की नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट में कई विसंगतियां, आवश्यक सुधार नहीं हुआ तो होगा राज्यव्यापी आंदोलन — ABVP

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…

6 घंटे ago

मगरदही में विगत महीनें हुए जमीनी विवाद में फायरिंग मामले में एक नामजद आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगरदही खरीदाबाद वार्ड संख्या-36 में जमीन विवाद को लेकर…

6 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के अलग-अलग जगहों से पांच शराबियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में चैती छठ और ईद-उल-फितर को लेकर प्रशासन अलर्ट, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए SDO ने की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : चैती छठ एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने…

7 घंटे ago

SC-ST अत्याचार निवारण मामलों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त — सदर SDO

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित…

10 घंटे ago