Politics

महागठबंधन में सीट बंटवारे पर पप्पू यादव का बड़ा बयान, लोकसभा में प्रदर्शन की याद दिला बोले- जिनकी जमानत जब्त..

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक गतिवधियां काफी बढ़ी हुई हैं। इस बीच महागठबंधन में शामिल घटक दलों के नेताओं के बीच बैठकों का दौर चल रहा है। चुनाव में रणनीतियों पर कई बार चर्चा भी हुई। हालांकि, इन बैठकों में महागठबंधन के अंदर सीट बंटवारे को लेकर अभी तक कुछ भी तय नहीं हुआ है। हालांकि, अलग-अलग दल के नेता अपनी पार्टी के लिए सीटों को लेकर अपनी बात रखते आए हैं।

इस बीच अब पूर्णिया के सांसद और कांग्रेस नेता पप्पू यादव ने महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर एक नसीहत दी है। पप्पू यादव ने कहा है कि लोकसभा चुनाव 2024 में विभिन्न दलों के प्रदर्शन के आधार पर सीटें दी जानी चाहिए। पप्पू यादव ने एक्स पर लिखा, ‘ INDIA गठबंधन में सीटों का बंटवारा पिछले लोकसभा चुनाव के आधार पर हो। मुझको मिलाकर कांग्रेस का स्ट्राइक रेट सबसे शानदार रहा था। वैसे दलों को सीट लेने से पहले सोचना चाहिए जिनका लोकसभा चुनाव में जमानत जब्त हो गया था!’

हालांकि, पप्पू यादव की इस सलाह पर महागठबंधन में शामिल किसी दल या उसके नेता की तरफ से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। यहां आपको बता दें कि पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने बिहार में 40 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। कांग्रेस के खाते में 9 सीटें आई थीं। वहीं बिहार का मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने 26 सीटों पर चुनाव लड़ा था और इनमें से चार सीटें उसकी झोली में गई थी।

इस चुनाव में कांग्रेस का स्ट्राइक रेट राजद से काफी बेहतर था। सीपीआईएमएल ने इस चुनाव में दो सीटें जीती थीं। इस चुनाव में सीपीआईएमल के कई उम्मीदवारों की जमानत तक जब्त हो गई थी। आपको बता दें कि भले ही अभी महागठबंधन में सीटों के बंटवारे का फॉर्मूला तय नहीं हुआ है। लेकिन महागठबंधन में शामिल वीआईपी 60 सीटों की मांग कर रही है। कांग्रेस भी 70 की मांग पर डटी हुई है। इधर वाम दलों में सबसे प्रमुख भाकपा माले 19 के बदले इस बार 25 सीटों पर लड़ने की तैयारी में है।

Avinash Roy

Recent Posts

लापरवाही छोड़ें नहीं तो होगा खतरा, समस्तीपुर में RPF जवानों ने लोगों को किया जागरूक

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट समस्तीपुर ने यात्रियों को जागरूक करने के लिए…

1 घंटा ago

चकनूर गोलीकांड में जख्मी युवक के दोनों दोस्त हुए फरार, गतिविधि संदिग्ध, दोनों पर पहले से भी दर्ज है अलग-अलग FIR

एक दोस्त चार्जशीटेड तो एक था वांटेड, गोली चलने वाले घटनास्थल को लेकर भी अब…

3 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान, महाप्रबंधक ने प्रदान किया शिल्ड

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…

14 घंटे ago

अब लग्जरी गाड़ियों से चलेंगे बिहार के मंत्री-अधिकारी, सरकार ने जारी किया फरमान

बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…

15 घंटे ago

पटना में 25 करोड़ की ड्रग्स का खुलासा, बिहार पुलिस का सिपाही निकला करोड़ों के स्मैक गिरोह का सप्लायर

पटना में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शहर के अलग-अलग इलाकों…

15 घंटे ago

BPSC TRE-4 का विज्ञापन 3 दिन में नहीं जारी हुआ तो फिर होगा आंदोलन, दिलीप कुमार का ऐलान

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 का विज्ञापन…

17 घंटे ago