Politics

बिहार की राजनीति में ‘गब्बर’ की एंट्री, सम्राट चौधरी ने लालू को बताया विलेन; तेजस्वी को बहस की चुनौती दी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

विधानसभा चुनाव को लेकर पहले से गर्म बिहार की राजनीति में अब गब्बर की एंट्री हो गई है। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा है कि लालू प्रसाद बिहार की राजनीति के एकलौते विलेन हैं। वे बिहार की राजनीति के गब्बर सिंह हैं। लोग इस बात से डरते हैं कि फिर से लालू प्रसाद ना आ जाएं। सम्राट चौधरी ने तेजस्वी यादव को अपने माता-पिता के कार्यकाल के विकास के आंकड़ों पर बहस करने की चुनौती दी है।

पटना में प्रेस को संबोधित करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू प्रसाद ने सीएम रहते डर पैदा किया। 1990 से 2005 तक लोग पलायन किए। उससे पहले या बाद में पलायन नहीं हुए।वे बिहार के इतलौते गब्बर हैं। वे जबतक राजनीति में रहेंगे तबतक लोगों को डर लगेगा कि कहीं लालू प्रसाद ना आ जाएं। उनके राज में बिहार में 12 लाख लोगों को पेंशन मिलता था। आज यह आंकड़ा एक करोड़ के पार है। लालू परिवार में माता, पिता, बेटा, बेटी सब भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। यह बार पूरा देश जानता है कि ये लोग विकास से नहीं बल्कि, भ्रष्टाचार का रिकार्ड बना सकते हैं। तेजस्वी यादव यादव या किसी सदस्य में दम है तो लालू-राबड़ी राज के 15 साल बनाम नीतीश कुमार के 20 साल पर बहस कर लें।

डिप्टी सीएम ने पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार पर तेजस्वी की टिप्पणी पर कहा का लालू प्रसाद टेंशन में चल रहा है कि एनडीए आगे बढ़ रहा है और उनका गठबंधन पीछे खिसक रहा है। जो पिता और परिवार से सीखा है वही कर रहे हैं। उनके परिवार के लोग आर्थिक अपराधी हैं। जो लोग बिहार में विकास को कोसते हैं उन्हें पटना एयरपोर्ट और मेरिन ड्राइव दिखाइए। मोदी जी के सहयोग से नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार आगे बढ़ रहा है।

सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार को औद्योगिक हब बनाने के लिए हमलोग जनता से एक और मौका मांगते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में उद्योग लगाने का काम तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन दिनों में बिहार के विकास और लोगों को सुविधाएं देने के लिए कई बड़ी घोषणाएं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया है। बिहार के वृद्धिजनों, दिव्यांगजनों और विधवा बहनों को पेंशन देने के लिए राज्य सरकार 13 हजार करोड़ सालाना अब खर्च करेगी। उन्होंने अपील की की पेंशन योजना के लिए नए पत्र लोग आवेदन करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 जून को बिहार को 6000 करोड़ की योजनाओं की सौगात दी है।

Avinash Roy

Recent Posts

विश्वविद्यालय शिक्षकों की नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट में कई विसंगतियां, आवश्यक सुधार नहीं हुआ तो होगा राज्यव्यापी आंदोलन — ABVP

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…

45 मिनट ago

मगरदही में विगत महीनें हुए जमीनी विवाद में फायरिंग मामले में एक नामजद आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगरदही खरीदाबाद वार्ड संख्या-36 में जमीन विवाद को लेकर…

59 मिनट ago

समस्तीपुर जिले के अलग-अलग जगहों से पांच शराबियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में चैती छठ और ईद-उल-फितर को लेकर प्रशासन अलर्ट, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए SDO ने की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : चैती छठ एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने…

2 घंटे ago

SC-ST अत्याचार निवारण मामलों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त — सदर SDO

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित…

5 घंटे ago