Politics

इस बार हसनपुर से नहीं बल्कि महुआ से चुनाव लड़ेगे लालू के बड़े लाल, तेजप्रताप ने हाजीपुर में किया ऐलान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

अगले साल 2025 में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में अभी देरी है। यूं कहें कि विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट भी अभी कहीं से नहीं दिख रही है। लेकिन राष्ट्रीय जनता दल(आरजडी) के सुप्रीमो लालू यादव के बड़े लाल तेज प्रताप यादव ने अपनी सीट का ऐलान कर दिया है। उन्होंने महुआ विधानसभा सीट पर अपना दावा ठोक दिया है। तेज प्रताप पहले भी महुआ सीट से चुनाव जीत चुके हैं। वे नीतीश कुमार की महागठबंधन सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बनाए गए थे।

राजद नेता तेज प्रताप रविवार को हाजीपुर में थे। वे एक अस्पताल का उद्घाटन करने के लिए हाजीपुर के जोहरी बाजार में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया कर्मियों से उन्होंने बातचीत की। एक सवाल के जवाब में तेज प्रताप ने कहा कि वैशाली जिले के महुआ विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैं ही लडूंगा। चुनाव लड़ने का दावा ठोकते हुए उन्होंने कहा कि मैने महुआ में सड़क बनवाया है, अस्पताल बनवाया है, महुआ का विकास करवाया हैं। हम चुनाव नहीं लड़ेंगे तो कौन लड़ेगा।

तेज प्रताप यादव वर्तमान में हसनपुर के विधायक हैं। साल 2015 में महुआ से ही उन्होंने अपने राजनैतिक सफर की शुरूआत की थी। पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ते हुए उन्होंने जीत हासिल की और नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में स्वास्थ्य मंत्री बनाए गए। साल 2020 के चुनाव में उन्होंने यह सीट मुकेश रोशन के लिए खाली कर दिया और खुद हसनपुर से चुनाव लड़े। नीतीश कुमार 2022 में जब दूसरी बार बीजेपी से अलग होकर महागठबंधन में शामिल होकर मुख्यमंत्री बने तो तेज प्रताप को वन एवं पार्यावरण मंत्री बनाया गया। तेज प्रताप अपनी भक्तिपूर्ण स्वभाव के लिए भी जाने जाते हैं और अक्सर विशेष वेश भूषा में देखे जाते हैं।

तेज प्रताप यादव का जन्म 16 अप्रैल 1988 को हुआ था। चुनाव हलफनामे के मुताबिक उन्होंने 12वीं तक की पढ़ाई की है। उनकी शादी पूर्व सीएम दारोगा राय की पोती और पूर्व विधायक चंद्रिका राय की बेटी ऐश्वर्या से हुई थी। लेकिन पारिवारिक विवाद के कारण पति पत्नी साथ नहीं रहते हैं। तेज प्रताप अपने माता पिता से बहुत प्यार करते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार: घूसखोर महिला अफसर निगरानी की जाल में फंसी, नालंदा में BPRO को 12 हजार लेते रंगे हाथ धराई

बिहार में भ्रटाचार के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति के तहत निगरानी विभाग की टीम…

23 मिनट ago

बिहार में समृद्धि यात्रा 4.0 खत्म, अब 5.0 का ऐलान; राज्‍यसभा जाने से पहले इन जिलों का करेंगे दौरा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बहुचर्चित समृद्धि यात्रा का चौथा चरण आज समाप्त हो…

1 घंटा ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में टेक्नीशियन के भरोसे चल रही पैथोलॉजी व्यवस्था, पैथोलॉजिस्ट की ड्यूटी अन्य विभागों में लगी

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मरीजों के लिए करीब 52 प्रकार की पैथोलॉजी जांच की…

3 घंटे ago

बिहार: शराब जब्ती पर आपस में भिड़े दो विभाग, एक्साइज और रेल पुलिस के बीच मारपीट में कई जख्मी

बिहार के कटिहार जिले में शराबबंदी कानून के तहत चल रही कार्रवाई के दौरान दो…

3 घंटे ago

समस्तीपुर कोर्ट कैंपस स्थित हाजत से फरार बदमाश मुंशी गिरफ्तार, एक का हो चुका है एनकाउंटर, दो अन्य कुख्यात की तलाश जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर कोर्ट कैंपस स्थित हाजत से फरार कुख्यात अपराधियों के मामले में पुलिस…

5 घंटे ago

समस्तीपुर SP ने कल्याणपुर के अपर थाना अध्यक्ष के वेतन पर लगायी रोक, जानें क्या है पूरा मामला…

समस्तीपुर/कल्याणपुर : एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कार्य में लापरवाही को लेकर कल्याणपुर के अपर…

8 घंटे ago