Politics

रूपौली उपचुनाव में हार पर उपेंद्र कुशवाहा ने NDA नेताओं को दी नसीहत, RJD पर भी बोला हमला

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

पूर्णिया लोकसभा के रूपौली विधानसभा उपचुनाव 2024 में निर्दलीय प्रत्याशी शंकर सिंह की जीत के बाद बिहार में राजनीतिक हलचल बढ़ गई है. जेडीयू प्रत्याशी कालाधार मंडल और आरजेडी प्रत्याशी बीमा भारती की हार के बाद बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है. एनडीए के घटक दल राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने चुनाव के नतीजे पर चिंता जताई है. उन्होंने इसे लेकर सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट किया है.

उपेंद्र कुशवाहा ने खोला मोर्चा

उपेंद्र कुशवाहा ने एक्स पर एक पोस्ट कर लिखा कि पुर्णिया के रूपौली विधानसभा चुनाव में जदयू उम्मीदवार की हार एनडीए के लिए माथे पर शिकन पैदा करने वाली है. कुशवाहा ने इस पोस्ट में राजद को भी निशाने पर लेते हुए लिखा कि संतोष इस बात का है कि जनता राज्य में 2005 के पहले की स्थिति के जिम्मेवार पार्टी को बख्शने को अभी भी तैयार नहीं है. उप चुनाव का यह साफ संदेश है.

निर्दलीय शंकर सिंह ने जीता रूपौली विधानसभा उपचुनाव

बीमा भारती के इस्तीफे से खाली हुए रूपौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव में चौंकाने वाले नतीजे देखने को मिले. यहां से एनडीए और महागठबंधन के उम्मीदवार को हरा कर निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत हासिल कर ली है. इस सीट पर लोजपा (रामविलास) से इस्तीफा देकर निर्दलीय मैदान में उतरे शंकर सिंह ने जदयू के उम्मीदवार को करीब 8 हजार वोटों से परास्त किया है. वहीं 5 बार की विधायक बीमा भारती तीसरे नंबर पर रही.

किसे कितना वोट मिला :
  • जेडीयू कालाधार मंडल को 59568 वोट मिले
  • आरजेडी की बीमा भारती को 30108 वोट मिले
  • निर्दलीय उम्मीदवार शंकर सिंह को 67779 वोट मिले

Avinash Roy

Recent Posts

पूर्व मध्य रेलवे ने कई ट्रेनों से सुपरफास्ट का दर्जा हटाने का लिया निर्णय, अब ट्रेनों के नंबर भी बदल जाएंगे

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे ने कई ट्रेनों से सुपरफास्ट का दर्जा हटाने का निर्णय…

3 घंटे ago

समस्तीपुर: 15-20 किलोमीटर तक ट्रक का पीछा किया, फिर रास्ता रोककर चालक से की लूटपाट

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूपौली बुजुर्ग पंचायत के एक होटल के निकट शनिवार…

11 घंटे ago

दुर्गा पूजा के दौरान गोली मारकर ह’*त्या के प्रयास मामले में आरोपित शिवम मिश्रा गिरफ्तार

समस्तीपुर : हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को कर्पूरीग्राम…

12 घंटे ago

समस्तीपुर : राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग को लेकर डाटा ऑपरेटरों ने निकाला मार्च, 29 वर्षों से लगातार सेवा लेने के बावजूद नहीं मिला लाभ

समस्तीपुर : राज्यकर्मी का दर्जा देने समेत विभिन्न मांगों को लेकर रविवार को बिहार राज्य…

12 घंटे ago

जीविका के नशामुक्ति अभियान में 703 लोगों ने ली शपथ; दलसिंहसराय, विभूतिपुर और बिथान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : जीविका के तत्वावधान में रविवार को दलसिंहसराय, विभूतिपुर और बिथान प्रखंडों में नशामुक्ति…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में वाहन जांच के दौरान ट्रैक्टर का नंबर प्लेट लगा चोरी का बाइक बरामद, एक युवक भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने वाहन जांच के दौरान ट्रैक्टर का नंबर प्लेट…

12 घंटे ago