Politics

नीतीश की पार्टी का झारखंड में चुनाव लड़ने का ऐलान, BJP संग उतरने का प्लान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU)ने झारखंड में चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। जदयू झारखंड विधानसभा का चुनाव बीजेपी के संग मिलकर लड़ेगी। बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने झारखंड में इसी साल विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। इस चुनाव को देखते हुए सभी राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। जदयू नेता श्रवण कुमार ने कहा है कि झारखंड में उनकी पार्टी NDA के साथ चुनाव लड़ेगी।

श्रवण कुमार ने मीडिया से बातचीत में कहा, ‘झारखंड में हमलोग NDA के साथ चुनाव लड़ेंगे। कितने सीटों पर लड़ेंगे और कौन-कौन विधानसभा पर लड़ेंगे, इसके लिए सभी नेता आपस में बातचीत कर सीटों और उम्मीदवारों का नाम तय करेंगे। उन्होंने कहा कि एनडीए से फाइनल बात होने के बाद उम्मीदवारों का चयन होगा।’ श्रवण कुमार ने कहा कि हम झालबजवा नहीं हैं। देश के किसी भी चुनाव में जेडीयू को साथ लेना ही पड़ेगा।’

यहां आपको बता दें कि साल 2019 में भी जदयू ने झारखंड विधानसभा चुनाव लड़ा था। पार्टी ने 40 सीटों पर चुनाव लड़ा था। हालांकि, पार्टी एक भी सीट पर जीत हासिल नहीं कर पाई थी। मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि इस बार जेडीयू झारखंड के 11 सीटों पर चुनाव लड़ने का मन बना चुकी है। 11 सीटों की सूची भी तैयार कर ली गई है और यह सूची झारखंड आलाकमान ने सीएम नीतीश कुमार को सौंप दी है। हालांकि, जनता दल यूनाइटेड इस बार बीजेपी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ना चाहती है। अभी सीट बंटवारे या उम्मीदवार के नाम को लेकर कुछ भी नहीं कहा गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

1 घंटा ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

2 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

3 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

3 घंटे ago

राम मंदिर चंदा चोरी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

समस्तीपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश के आलोक में जिला कांग्रेस कार्यालय समस्तीपुर…

4 घंटे ago