Politics

चुनावी Exit Polls के बीच तेजस्वी ने बताया जनता का एग्जिट पोल, कहा- INDIA को 295 से ज्यादा सीटें

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर तमाम न्यूज चैनल्स और एजेंसियों के एग्जिट पोल जहां देश में एनडीए को प्रचंड बहुमत मिलता बता रहे हैं। और एक बार फिर से मोदी सरकार की वापसी का दावा कर रहे हैं। तो वहीं इस बीच बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने जनता का Exit Poll बताया है। जिसमें 295 से ज्यादा सीटें इंडिया गठबंधन को मिलने की बात कही है।

एग्जिट पोल के बीच तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा कि जीत रहा है इंडिया, जीत रही है जनता जनता का Exit Poll- 295+

आपको बता दें एक जून को आखिरी और सातवें चरण के मतदान के बाद इंडिया गठबंधन ने अपना सर्वे देशवासियों के सामने रखा। इंडिया ने 295 सीटें जीतने का दावा करते हुए कहा कि सरकार तरह-तरह से एग्जिट पोल कराती है, लेकिन हमारा यह सर्वे जनता की रिपोर्ट पर है।

आगामी रणनीति पर चर्चा के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में उनके आवास पर इंडिया गठबंधन के नेताओं की बैठक हुई। ढाई घंटे तक चली बैठक में मतगणना से जुड़ी तैयारियों व रणनीति पर चर्चा हुई। मतगणना केंद्रों पर मुस्तैद रहें खरगे ने कहा कि गठबंधन ने तय किया है कि वह स्थानीय नेताओं-कार्यकर्ताओं को चार जून को मतगणना प्रक्रिया संपन्न होने और जीत का प्रमाणपत्र मिलने तक मतगणना केंद्रों पर मुस्तैद रखेगा।

गठबंधन ने चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाने का भी फैसला किया है। खरगे ने कहा कि हमने चुनाव आयोग से रविवार को मुलाकात का वक्त मांगा है। इस बैठक में इंडिया अलायंस की तमाम सहयोगी पार्टियों के नेता शामिल रहे। जिसमें राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, अखिलेश यादव, अरविंद केजरीवाल, डी राजा, समेत अन्य नेता मौजूद रहे।

आपको बता दें तमाम न्यूज चैनलों के एग्जिट पोल में एनडीए की जोरदार वापसी का दावा किया जा रहा है। और एनडीए को 340 से 380 तक सीटें मिलने का अनुमान शामिल है। जिसमें आज तक, इंडिया टीवी, न्यूज 18, एबीपी न्यूज, न्यूज 24 समेत कई चैनलों के एग्जिट पोल शामिल हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

गंगापुर में सड़क हादसे में युवक की मौ’त, साथी गंभीर घायल; चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

8 घंटे ago

हसनपुर में बॉलेरो से 371 लीटर विदेशी शराब बरामद, कारोबारी व चालक गिरफ्तार

समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…

8 घंटे ago

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

14 घंटे ago

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

20 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

21 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

21 घंटे ago