Politics

आखिरी चरण में असदुद्दीन ओवैसी ने भी बिहार में झोंकी ताकत, काराकाट में बोले- लालू ने मुसलमानों को लूटा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें एवं आखिरी चरण में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी बिहार में पूरी ताकत झोंक दी। ओवैसी ने शनिवार को काराकाट लोकसभा सीट से पार्टी की प्रत्याशी प्रियंका चौधरी के समर्थन में रोहतास जिले के नासरीगंज में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर मुसलमानों को लूटने का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बीजेपी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू को भी घेरा।

ओवैसी ने नासरीगंज के उच्च विद्यालय के खेल मैदान में एआईएमआईएम प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि लालू यादव ने एमवाई बनाकर मुसलमानों को सिर्फ लूटने और उनका वोट लेने का काम किया है। मुसलमान का वोट हासिल कर उन्होंने सिर्फ अपने दोनों बेटे, बेटी एवं दामाद को सत्ता में बैठने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नफरत फैला रहे हैं। वो सिर्फ हिन्दू-मुस्लिम के बीच नफरत फैलाकर देश पर राज कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए ओवैसी ने कहा कि कोरोना जैसी महामारी के दौरान हमारे मजदूर भाई-बहन काफी दूर-दूर से पैदल चलकर आए। क्या इसी के लिए आपको भगवान ने पैदा किया है। जो भी प्रधानमंत्री बने उन्होंने देश पर कोई एहसान नहीं किया और आज मोदी गलतफहमी के शिकार हैं। एआईएमआईएम अध्यक्ष ने कहा की मोदी ने देश पर कोई एहसान नहीं किया बल्कि देश ने आपको प्रधानमंत्री बना कर एहसान किया है।

ओवैसी ने काराकाट लोकसभा क्षेत्र से एआईएमआईएम की प्रत्याशी प्रियंका चौधरी के समर्थन में पतंग छाप पर मत देने और संसद में भेजने के लिए आग्रह किया। इसके पूर्व सड़क मार्ग से उनका काफिला नासरीगंज-दाउदनगर मोड़ से पोस्टल रोड, मेन रोड, थाना मोड होते हुए खेल मैदान में पहुंचा। जहां एआईएमआईएम के कार्यकर्ताओं ने देखो-देखो कौन आया, शेर आया शेर आया का नारा बुलंद किया।

मौके पर एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमाम, राष्ट्रीय प्रवक्ता आदिल हसन, जनरल सेक्रेटरी मोहम्मद आफताब, काराकाट प्रत्याशी प्रियंका चौधरी, गांधी चौधरी, सऊद आलम, नीतीश चौधरी, मो. आमिर खान, मो. नौसाद खान, रामदुलारी देवी समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

4 घंटे ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

6 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

10 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

11 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

11 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

11 घंटे ago