Politics

वैशाली में मुन्ना शुक्ला तीसरी बार चुनावी मैदान में, जेडीयू से हारे; अब आरजेडी ने टिकट दिया

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार की वैशाली लोकसभा सीट पर लालू एवं तेजस्वी यादव की पार्टी आरजेडी ने पूर्व विधायक विजय कुमार शुक्ला उर्फ मुन्ना शुक्ला को प्रत्याशी बनाया है। मंगलवार देर शाम जारी कैंडिडेट लिस्ट में इसकी घोषणा की गई। महागठबंधन के लिए वैशाली सीट हॉट बनी हुई है। एनडीए पहले ही प्रत्याशी घोषित कर चुका है, यहां से लोजपा रामविलास की प्रत्याशी वीणा देवी चुनाव लड़ रही हैं। मौजूदा सांसद वीणा देवी और बाहुबली मुन्ना शुक्ला के बीच वैशाली में सीधी टक्कर होती दिख रही है। मुन्ना शुक्ला यहां से दो बार चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन कभी जीत नहीं मिली। एक बार जेडीयू के टिकट पर भी मैदान में उतरे। अब वे तीसरी बार आरजेडी के सिंबल पर वैशाली से कैंडिडेट हैं।

कई दिनों से वैशाली सीट पर प्रत्याशी को लेकर आरजेडी में पेच फंसा था। वैशाली सीट पर पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला की लगातार दावेदारी बनी हुई थी। टिकट मिलने पर उनके समर्थकों में उल्लास का माहौल हो गया। लालगंज से मुन्ना शुक्ला तीन बार लगातार विधायक रह चुके हैं। पहली बार 2000 में लालगंज से निर्दलीय चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। इसके बाद 2005 की फरवरी में लोजपा के टिकट पर चुनाव लड़कर जीत हासिल की। 2005 के नवंबर में हुए विस चुनाव में मुन्ना शुक्ला जेडीयू से चुनाव लड़े। इसमें भी उन्हें जीत हासिल हुई।

इसके बाद बृज बिहारी हत्याकांड में वे जेल चले गए। फिर 2010 में लालगंज से मुन्ना शुक्ला की पत्नी अन्नू शुक्ला जेडीयू के टिकट पर विधायक बनीं। 2015 में मुन्ना शुक्ला ने जेडीयू के टिकट पर चुनाव लड़ा था, जिसमें लोजपा के राजकुमार साह ने उन्हें हरा दिया। 2020 के विधानसभा चुनाव में यह सीट एनडीए में बीजेपी के खाते में चली गई, जिसके बाद मुन्ना शुक्ला ने निर्दलीय चुनाव में ताल ठोंकी, लेकिन इसमें वे सफल नहीं हुए।

जेडीयू के टिकट पर लड़ चुके हैं वैशाली से लोकसभा चुनाव 

मुन्ना शुक्ला पहली बार 2004 में वैशाली लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़े थे, पर हार गए। इसके बाद जेडीयू ने उन्हें 2009 में लोस का टिकट थमाया। हालांकि इसमें भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा। 2014 के लोकसभा चुनाव में उनकी जगह पत्नी अन्नू शुक्ला ने निर्दलीय चुनाव लड़ा। इसमें अन्नू को हार का सामना करना पड़ा। 2024 के चुनाव में आरजेडी ने मुन्ना शुक्ला पर भरोसा जताया है। इससे यह सीट काफी दिलचस्प हो गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

2 घंटे ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

2 घंटे ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

3 घंटे ago

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

12 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

13 घंटे ago