Politics

ना चिराग के रहे, ना पारस के बचे; खगड़िया में निर्दलीय खड़े होंगे मौजूदा सांसद महबूब अली कैसर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

रालोजपा के सांसद चौधरी महबूब अली कैसर की स्थिति को देखकर कहा जा सकता है कि मौजूदा समय में वो ना तो तीन में हैं और ना ही तेरह में। दरअसल, एक महीने पहले जब बिहार एनडीए में सीटों का बंटवारा हुआ था और लोजपा (रामविलास) को पांच सीटें मिली थीं तो महबूब अली कैसर तुरंत चिराग पासवान से मिलने पहुंच गए।

महबूब अली को लगा था कि शायद खगड़िया से चिराग पासवान उन्हें टिकट देकर चुनावी मैदान में उतार सकते हैं, लेकिन ऐसा हो ना सका। वहीं दूसरी ओर सीट नहीं मिलने से नाराज चल रहे पशुपति पारस को भी मना लिया। अब महबूब अली ने भी बागी रुख अख्तियार कर लिया है और माना जा रहा है कि महबूब अली कैसर खगड़िया से निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसकी विधिवत घोषणा नहीं की, लेकिन कहा कि वे इस पर विचार कर रहे हैं।

महबूब अली सोमवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों का भारी दबाव है। उन्हें खगड़िया के हर विधानसभा क्षेत्र से फोन आ रहे हैं। बड़े और प्रभावी लोगों के साथ-साथ गरीब-गुरबा सब चुनाव लड़ने का अनुरोध कर रहे हैं। सांसद ने कहा कि वे एक दिन पहले तक चुनाव नहीं लड़ने के निर्णय पर थे, लेकिन अपने लोगों के फोन और दबाव के कारण वे अब चुनाव लड़ने पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। फीडबैक ले रहे हैं। जिस तरह लोगों की इच्छा है, वे मैदान में उतर सकते हैं। फिलहाल वे न ग्रीन जोन में और ना ही रेड जोन में हैं। येलो जोन में हैं, लिहाजा चुनाव लड़ने का निर्णय ले सकते हैं।

बता दें कि चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) ने खगड़िया लोकसभा सीट से युवा व्यापारी राजेश वर्मा को खगड़िया से टिकट दिया है। राजेश वर्मा पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ने जा रहे हैं। वे मूलरूप से भागलपुर जिले के रहने वाले हैं। भागलपुर के डिप्टी मेयर भी रह चुके हैं। 2020 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने भागलपुर से विधायकी का इलेक्शन लड़ा था और अपने प्रदर्शन से सबको चौंका दिया था।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर जिले के प्रारंभिक स्कूलों में क्लास 1 से 8 तक की वार्षिक परीक्षा की काॅपियों की जांच आज से शुरू

समस्तीपुर : जिले में प्रारंभिक स्कूलों में क्लास 1 से 8 तक की वार्षिक परीक्षा…

1 घंटा ago

समस्तीपुर की रहने वाली डॉक्टर ने वाराणसी में लिया इंसुलिन का ओवरडोज, खुद को 100 अधिक इंजेक्शन लगाए, डिप्रेशन में जान देने की कोशिश

समस्तीपुर : बनारस के काशी हिंदू विश्वविद्यालय के चिकित्सा‎विज्ञान संस्थान (आईएमएस) में सर्जरी‎ विभाग की…

1 घंटा ago

विश्वविद्यालय शिक्षकों की नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट में कई विसंगतियां, आवश्यक सुधार नहीं हुआ तो होगा राज्यव्यापी आंदोलन — ABVP

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…

12 घंटे ago

मगरदही में विगत महीनें हुए जमीनी विवाद में फायरिंग मामले में एक नामजद आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगरदही खरीदाबाद वार्ड संख्या-36 में जमीन विवाद को लेकर…

12 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के अलग-अलग जगहों से पांच शराबियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में चैती छठ और ईद-उल-फितर को लेकर प्रशासन अलर्ट, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए SDO ने की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : चैती छठ एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने…

13 घंटे ago