Politics

‘महागठबंधन सरकार अभी गिरी नहीं है, VIP तो न तीन में…’ बिहार के सियासी घमासान पर बोले मुकेश सहनी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार में जारी सियासी उठापटक के बीच विकासशील इंसान पार्टी (VIP) चीफ मुकेश सहनी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि अभी राज्य में नीतीश कुमार की महागठबंधन सरकार है, अभी सरकार गिरी नहीं है। जब सरकार नहीं रहेगी तब इस पर बात होगी। अभी मुझे इस बारे में कुछ पता नहीं है। और न ही अभी कुछ कह सकता हूं। इस दौरान वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी बीजेपी पर जरूर हमलावर हो गए।

भाजपा पर निशाना साधते हुए मुकेश सहनी ने कहा कि वीआईपी तो अभी न तीन में हैं, और न ही तेरह में है। भाजपा ने किस तरह हमारे विधायकों को तोड़कर अपने में मिला लिया। और विधायकों को खरीद लिया। अगर आज हमारे पास विधायक होते, तो आझ हम भी निश्चित तौर पर चौधरी होते। लेकिन भाजपा ने जो हमारे साथ किया उस वजह से आज हम जीरो हैं। आने वाला समय जो भी होगा। उसके लिए हम लोग मजबूती से लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं। आने वाले समय में देखिए क्या-क्या होता है।

आपको बता दें बिहार में तेजी से बदल रहे सियासी घटनाक्रम का पटाक्षेप होने वाला है। एक-दो दिन में साल 2020 के फॉर्मूले पर जदयू और भाजपा की सरकार बनने की संभावना है। नई सरकार में नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने रहेंगे। राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने शुक्रवार को कहा कि जदयू के लिए भाजपा के दरवाजे खुल गए हैं। बिहार भाजपा ने अपने विधायकों और विधान पार्षदों को पटना बुलाया है, आज बिहार बीजेपी कार्यसमिति की बैठक होगी।

सूत्रों के अनुसार, गुरुवार रात दिल्ली में अमित शाह के साथ हुई बिहार के नेताओं की बैठक में नीतीश की वापसी का संदेश दिया गया। अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में हुई बैठक में मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश के नाम पर सहमति की जानकारी दी गई। उन्हें दो टूक बता दिया गया कि वे बदलाव के लिए तैयार रहें। सूत्रों के अनुसार, नीतीश कुमार आज इस्तीफा दे सकते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 10 हजार के बाद 2 लाख मिलने की बात सुनकर लगाया अंगूठा, खाते से गायब हुए सभी पैसे

समस्तीपुर : पटोरी क्षेत्र में महिलाओं को सरकारी योजना का लालच देकर ठगी करने का…

10 मिनट ago

जनता दरबार लगाकर DM ने सुनी शिकायत, अधिकारियों से बोले- “लोगों की समस्या का तुरंत समाधान करें, लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी”

समस्तीपुर : समस्तीपुर कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता…

40 मिनट ago

समस्तीपुर जिले में ‘बिहार दिवस’ के भव्य आयोजन को लेकर DM ने की तैयारियों की समीक्षा

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार समस्तीपुर में डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आगामी बिहार दिवस…

45 मिनट ago

विद्यापतिनगर में आपसी विवाद के दौरान हथियार लहराने वाले युवक को ग्रामीणों ने देसी कट्टा व कारतूस के साथ पकड़ा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के चकउंबर गांव में आपसी विवाद के दौरान हथियार लहराना…

1 घंटा ago

कोरबद्दा महदैया चौक पर छापेमारी कर पुलिस ने 25.63 लीटर विदेशी शराब किया बरामद, कारोबारी फरार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोरबद्दा महदैया चौक पर गुरुवार को पुलिस ने गुप्त…

2 घंटे ago

सदर SDPO-1 ने की मासिक अपराध गोष्ठी, थानाध्यक्षों को दिए कई आवश्यक निर्देश

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 सह एएसपी संजय कुमार पांडेय ने शुक्रवार को अपने…

2 घंटे ago