Politics

बिहार में उठापटक के बीच लालू और तेजस्वी यादव एक्टिव, नया समीकरण बनाएगी आरजेडी? इन नेताओं पर नजर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार में जारी सियासी उठापटक के बीच सरकार बनाने के नए समीकरण बात की बात सामने आ रही है। बीजेपी नेता सुशील मोदी ने नीतीश कुमार के लिए भाजपा के दरवाजे खुल जाने का संकेत दिया है। उसके बाद आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी एक्टिव हो गए हैं। अटकलें लगाई जा रही हैं कि नीतीश कुमार की एनडीए में वापसी हो सकती है। इस बीच आरजेडी भी जोड़-तोड़ से अपनी पार्टी की सरकार बनाने की कवायद में जुट गई है। शुक्रवार दोपहर में तेजस्वी यादव, लालू से मिलने राबड़ी आवास पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच बहुत देर तक मंत्रणा हुई।

सुशील मोदी का बयान आने के बाद खुलकर चर्चा होने लगी है कि नीतीश कुमार को एनडीए में शामिल करने पर सहमति बन गई है। सूत्रों के हवाले से यह भी खबर चल रही है कि बीजेपी और जेडीयू की दोस्ती पक्की हो गई और अगले 48 घंटे में नीतीश कुमार फिर से बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं। नई सरकार में पुराने फार्मूले पर भाजपा के दो उपमुख्यमंत्री होंगे और आरजेडी कोटे के मंत्रालय भाजपा नेताओं को दिए जाएंगे। नीतीश कुमार का यह खेल बिगड़ने के लिए लालू प्रसाद यादव समेत पूरा आरजेडी खेमा एक्टिव हो गया है।

बिहार विधानसभा में राजद के 79 विधायक हैं, कांग्रेस के 19 और वाम दलों के 16 एमएलए मिलाकर आंकड़ा 114 पर पहुंचता है। सरकार बनाने का जादुई आंकड़ा 122 है तो आरजेडी को आठ विधायक की कमी है। लालू खेमा इसके जुगाड़ में जुट गया है। राजद की नजर छोटे-छोटे दलों पर है। चर्चा है कि जदयू के कुछ विधायक जो लालू यादव के करीब थे उन्हें तोड़ने की कोशिश हो रही है।

पिछले दिनों चर्चा थी कि तेजस्वी को सीएम बनाने के लिए ललन सिंह ने 12 विधायकों के साथ राजद नेताओं की बैठक कराई थी। हालांकि ललन सिंह से इनकार कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजद की नजर जीतनराम मांझी के विधायकों पर भी है। इसके अलावा ओवैसी की पार्टी एआइएमआइएम के एकलौते विधायक अख्तरुल ईमान को टटोला जा रहा है। निर्दलीय विधायक सुमित सिंह पर राजद की नजर बनी हुई है। तेजस्वी यादव के नेतृत्व में सरकार बनाने के लिए छोटे दलों के विधायकों को बड़े-बड़े ऑफर दिए जा रहे हैं।

इधर जीतन राम मांझी ने फिर दावा किया कि बिहार में बड़ा खेल होगा। राजद के ऑफर को लेकर उन्होंने कहा कि यह बेकार की बात है। हम लोगों की निष्ठा पीएम नरेंद्र मोदी के प्रति है जो कायम रहेगी। हम लोग टेढ़ी मेढ़ी राजनीति नहीं करते। बीजेपी जो फैसला करेगी वह हमे स्वीकार होगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर नगर आयुक्त ने टैक्स दरोगा, प्रभारी सफाई निरीक्षक, सिविल इंजीनियर समेत 8 लापरवाह कर्मियों को किया शोकॉज

समस्तीपुर : नगर आयुक्त गौतम कुमार ने निगम के विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत एक साथ…

11 मिनट ago

समस्तीपुर शहर से सटे धुरलख स्थित दुर्गा मंदिर का दान पेटी तोड़कर नगदी की चोरी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत धुरलख पुरानी दुर्गा पूजा समिति की दुर्गा…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में कहीं जमीन नहीं तो कहीं भवन जर्जर, स्कूलों की बदहाली पर AISA का ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान जारी

समस्तीपुर : शहर के भूमिहीन और भवनहीन प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध…

10 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO ने थानाध्यक्षों को विधि व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : समस्तीपुर सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में मंगलवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

11 घंटे ago