Politics

बिहार की सियासी हलचल हुई तेज, अशोक चौधरी ने कुर्सी पर लगे तेजस्वी के नाम की पर्ची हटाई…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार में सियासी हलचल के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजभवन पहुंचे। राजभवन पहुंचकर उन्होंने राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात की। गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित हाईटी पार्टी में शामिल होने के लिए डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव राजभवन अभी नहीं पहुंचे है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बगल की कुर्सी पर मंत्री अशोक चौधरी बैठे हुए हैं वही पास में बीजेपी नेता विजय कुमार सिन्हा बैठे हुए है। तीनों नेता आपस में बातचीत कर रहे हैं। तेजस्वी यादव के नाम की पर्ची कुर्सी पर लगी थी। उस पर्ची को मंत्री अशोक चौधरी ने हटा दिया है और उस कुर्सी पर खुद बैठ गयें। वही तेजस्वी यादव राजभवन नहीं पहुंचे हैं वो अभी राबड़ी आवास में मौजूद हैं। अंतिम समय में तेजस्वी यादव ने राजभवन जाने के प्लान को बदल दिया है।

बता दें कि गणतंत्र दिवस के मौके राजभवन में यह औपचारिक समारोह आयोजित की गयी है। राजभवन में आयोजित हाईटी पार्टी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हुए लेकिन तेजस्वी यादव इस कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। इस बात को लेकर बिहार में राजनीति एक बार फिर से गरमा गयी है। इससे पहले पटना के गांधी मैदान में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में नीतीश तेजस्वी के बीच दूरी दिखी। नीतीश और तेजस्वी की कुर्सी के बीच पांच फीट की दूरी नजर आई थी। उनके बीच एक कुर्सी खाली पड़ी हुई थी। इस तरह की गतिविधियों को देखते हुए ऐसा कयास लगाया जा रहा हैं कि वे अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : ह’त्याकांड मामले में आरोपी को उम्रकैद की सजा, दोषी को 50 हजार रुपये का जुर्माना भी कोर्ट ने लगाया

समस्तीपुर : अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम अखिलेश कुमार सिंह की अदालत ने मंगलवार…

43 मिनट ago

समस्तीपुर नगर आयुक्त ने टैक्स दरोगा, प्रभारी सफाई निरीक्षक, सिविल इंजीनियर समेत 8 लापरवाह कर्मियों को किया शोकॉज

समस्तीपुर : नगर आयुक्त गौतम कुमार ने निगम के विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत एक साथ…

1 घंटा ago

समस्तीपुर शहर से सटे धुरलख स्थित दुर्गा मंदिर का दान पेटी तोड़कर नगदी की चोरी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत धुरलख पुरानी दुर्गा पूजा समिति की दुर्गा…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में कहीं जमीन नहीं तो कहीं भवन जर्जर, स्कूलों की बदहाली पर AISA का ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान जारी

समस्तीपुर : शहर के भूमिहीन और भवनहीन प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध…

11 घंटे ago