Politics

मैं नीतीश कुमार नौवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेता… बिहार के सियासी सर्कस का पर्दा गिरा, इस्तीफा के साथ ही अब बनेगा शपथ का रिकॉर्ड

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार में पिछले 48 घंटों से चल रहा सियासी सर्कस अब अपने अंतिम चरण में है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस्तीफा की औपचारिकता पूरी करने के बाद अब फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। राज भवन में राज्यपाल सीएम नीतीश को मुख्यमंत्री पर की शपथ दिलाएंगे। लेकिन नीतीश कुमार इस बार शपथ लेते ही एक ऐसा रिकॉर्ड बना लेंगे जो देश के एकमात्र मुख्यमंत्री के तौर पर नीतीश कुमार के नाम पर रहेगा।

नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद की नौवीं बार शपथ लेंगे। दरअसल बिहार में 2005 के बाद सियासी समीकरण भले हीं बदलते रहे हैं लेकिन कुछ काल खंड को छोड़ दें तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही रहे। नीतीश कुमार पहली बार साल 2000 में 7 दिन के लिए बिहार के मुख्यमंत्री बने थे। अगले 24 साल में अब तक वे कुल आठ बार सीएम पद की शपथ ले चुके हैं.। अब 9 वीं बार वे फिर से शपथ लेने की तैयारी में हैं। ये अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है।

नीतीश कुमार ने पिछली बार 10 अगस्त 2022 को रिकॉर्ड आठवीं बार सीएम पद की शपथ ली। देश में सबसे लंबे वक्त तक मुख्यमंत्री रहने वाले नेता भी इतनी बार सीएम पद की शपथ नहीं ले पाए हैं। नीतीश सबसे ज्यादा समय तक सीएम रहने के मामले में भले ही पीछे हों, लेकिन सबसे ज्यादा बार शपथ लेने के मामले में कोई उनके आस पास नहीं है। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री रहीं दिवंगत जे जयललिताी 6 बार सीएम बनी तो हिमाचल के मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह 6 बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लिए थेे। लेकिन नीतीश ने सबको मात देकर सियासत के शतरंज पर लगातार नौवीं बार शपथ की ओर कदम बढ़ा दिया है। इस बार वे भाजपा और एनडीए के अन्य घटक दलों के समर्थन से सरकार बना रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पोलिंग पार्टियां रवाना, 58 केंद्रों पर स्नातक के 34,515 और शिक्षक के 2,426 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के…

4 घंटे ago

दुर्गा पूजा मेले में छात्र को गोली मारने के मामले में एक आरोपी को कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के बेला पचरूखी गांव में दुर्गा पूजा के मेले के…

4 घंटे ago

समस्तीपुर को मिला पहला ग्रामीण SP, मुकुल कुमार रंजन संभालेंगे जिम्मेदारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले की पुलिस व्यवस्था में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है।…

4 घंटे ago

MLA जनता चुनती है, लेकिन MLC कैसे बनते हैं? चुनाव का पूरा गणित समझिए…

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होना है.…

5 घंटे ago

वर्षो से छोटे से आगंतुक कक्ष में चल रहा समस्तीपुर SC-ST थाना, आगंतुक कक्ष में थानाध्यक्ष का चेंबर

समस्तीपुर : जिले में एससी-एसटी थाना करीब डेढ़ वर्षों से एक छोटे से 10×12 कमरे…

10 घंटे ago