तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के बिहारी डीएनए वाले बयान को सियासत जारी है। विपक्ष लगातार रेवंत रेड्डी के बयान को लेकर कांग्रेस पर हमला बोल रही है। इस बीच लेकर गिरिराज सिंह ने आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एक वह समय था जब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार केंद्र सरकार को बिहार से नख एवं बाल भेज कर डीएनए का प्रमाण दे रहे थे और आज चूंकि कांग्रेस के मुख्यमंत्री द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है तो नीतीश कुमार एवं लालू यादव के मुंह में बर्फ जम गया है।
बेगूसराय में रविवार को पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान गिरिराज सिंह ने कहा कि आज राहुल गांधी भी चुप हैं और इसका खामियाजा उन्हें भी भुगतना पड़ेगा। दूसरी तरफ नीतीश कुमार एवं लालू यादव को भी बिहार की जनता को जवाब देना होगा। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि देशवासियों को उत्तर और दक्षिण भारतीय में बांटने की कोशिश घमंडिया गठबंधन के लोग कर रहे हैं। कांग्रेस के नए मुख्यमंत्री ने बिहारियों का अपमान किया है। अब बिहार का अपमान लालू और नीतीश क्यों सहन कर रहे हैं। उन्होंने इस अपमान का जवाब देना ही होगा। नहीं, तो आगामी चुनाव में जनता देगी।
इसके अलावा झारखंड के कांग्रेस सांसद धीरज साहू के यहां से मिले करोड़ों रुपये कैश को लेकर भी गिरिराज सिंह ने हमला बोला है। गिरिराज सिंह ने सवालिया लहजे में कहा कि कांग्रेस सांसद धीरज साहू के पैसे कहां जा रहे थे? क्या यह पैसा मोदी जी को हराने के लिए उपयोग किया जा रहा था? आज धीरज साहू के घर से पैसा निकला। ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल के लोग जेल में हैं। भाजपा सरकार के भ्रष्टाचारी परेशान हो गए हैं। इस मुद्दे पर सोनिया गांधी और राहुल गांधी अब तक चुप हैं।
बिहार के मुजफ्फरपुर दर्दनाक वाक्या हुआ है. जिले के सरैया थाना क्षेत्र में इंटरमीडिएट परीक्षा…
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।…
बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों पर लगातार निगरानी विभाग शिकंजा कस रहा है. इस बीच एक…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : हथौड़ी थाना के बल्लीपुर गांव में सोशल मीडिया से शुरू हुई एक प्रेम…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खोकसाहा स्थित एक होटल के समीप…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुरापुर टारा चौक स्थित एक समूह…