लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर बिहार में एनडीए के सीट बंटवारे का फॉर्मूला लगभग तय हो गया है। हालांकि, अभी तक यह फाइनल नहीं हुआ है कि बीजेपी अपने सहयोगी दलों को कौन-कौनसी सीटें लड़ने के लिए देने वाली हैं। इस बीच दिल्ली में बिहार एनडीए के दो नेताओं की बुधवार को अहम बैठक हुई। केंद्रीय मंत्री सह उजियारपुर लोकसभा से सांसद नित्यानंद राय ने आरएलएजेडी प्रमुख और उजियारपुर से पूर्व लोकसभा प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा के दिल्ली स्थित आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने डिनर पर सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा की।
आरएलजेडी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस मुलाकात की तस्वीर शेयर की है। उन्होंने बताया कि उनके दिल्ली स्थित आवास पर बुधवार शाम केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय पहुंचे। उन्होंने साथ में रात्रि भोजन भी किया। बता दें कि आरएलजेडी एनडीए में रहकर 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेगी।
अब तक आई जानकारी के मुताबिक उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को बीजेपी दो सीटों पर चुनाव लड़ाएगी। ये सीटें कौनसी होंगी, यह अभी ऐलान नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि कुशवाहा और नित्यानंद राय के बीच इन्हीं मुद्दों पर चर्चा हुई है। उपेंद्र कुशवाहा के खुद लोकसभा चुनाव के मैदान में उतरने की पूरी संभावना है। उन्हें काराकाट से टिकट दिया जा सकता है।
सूत्रों के मुताबिक एनडीए के सीट बंटवारे में बीजेपी उजियारपुर लोकसभा सीट पर खुद अपना प्रत्याशी उतारेगी। इस सीट से नित्यानंद राय लगातार दो बार से सांसद हैं। पिछले चुनाव में उन्होंने उपेंद्र कुशवाहा को पटखनी दी थी। आगामी चुनाव में आरएलजेडी, बीजेपी के साथ है तो कुशवाहा यहां से चुनाव न लड़कर खुद बीजेपी के लिए प्रचार करते नजर आ सकते हैं। बीजेपी यहां से दोबारा नित्यानंद राय को ही चुनावी मैदान में उतारने के मूड में है।
अब तक सामने आए एनडीए के सीट शेयरिंग फॉर्मूले के मुताबिक बीजेपी खुद कम से कम 30 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जबकि 6 सीटों पर लोजपा के दोनों गुटों को एडजस्ट किया जाएगा। वहीं उपेंद्र कुशवाहा की आरएलजेडी को 2 के अलावा जीतनराम मांझी की हम को एक सीट से चुनाव लड़ाया जा सकता है। एक सीट बीजेपी ने किसी नए सहयोगी के लिए रखी है।
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…