Politics

जेपी नड्डा अगले महीने बिहार आएंगे, 5 अक्टूबर को पुराने नेताओं को इकट्ठा करेगी BJP

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अगले महीने बिहार दौरे पर आने वाले हैं। भाजपा के संस्थापक सदस्य और बिहार बीजेपी के ‘भीष्म पितामह’ माने जाने वाले कैलाशपति मिश्र की 100वीं जयंती को जन्मशताब्दी वर्षगांठ के रूप में मनाया जाएगा। इसके तहत लगातार एक महीने तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। बीजेपी के पुराने नेताओं को भी इकट्टा किया जाएगा। जेपी नड्डा 5 अक्टूबर को उनकी जन्म जयंती के मौके पर इन कार्यक्रमों की शुरुआत करेंगे। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने गुरुवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा की।

सम्राट चौधरी ने कहा कि पूरे प्रदेश में एक महीने तक चलने वाले इन सभी कार्यक्रमों की शुरुआत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा पटना में 5 अक्टूबर को की जाएगी। पटना के बापू सभागार में आयोजित इस समारोह में प्रदेश के सभी शक्ति केंद्र प्रमुख, मंडल अध्यक्ष और कमेटी सदस्य तथा प्रदेश के अधिकारी हिस्सा लेंगे। सभी जिलों में समारोह आयोजित कर जनसंघ और भाजपा के पुराने साथियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा एक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी जिसके तहत स्व. मिश्र द्वारा भाजपा और जनसंघ के सींचने के कार्यों के विषय को प्रदर्शित किया जाएगा। लोग इस प्रदर्शनी के जरिए उनके किए गए कार्यों को जान सकेंगे।

जेपी नड्डा का लंबे समय बाद बिहार दौरा

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा महीनों बाद बिहार दौरे पर आएंगे। उन्होंने आखिरी बार वैशाली में 3 जनवरी को रैली को संबोधित किया था। इसके बाद जून महीने में नड्डा की झंझारपुर में रैली प्रस्तावित थी, लेकिन बाद में उसे स्थगित कर दिया गया था। गृह मंत्री अमित शाह उनकी जगह इस महीने झंझारपुर आए।

कौन हैं कैलाशपति मिश्र?

कैलाशपति मूलरूप से बक्सर जिले के रहने वाले थे। वे भाजपा के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। जनसंघ के समय से वे दल से जुड़े। उन्होंने बिहार में बीजेपी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने में अहम योगदान निभाया। कैलाशपति को बीजेपी का भीष्म पितामह भी माना जाता है। अंग्रेजों से देश को आजादी दिलाने के लिए भी उन्होंने लड़ाई लड़ी थी। वे बिहार में बीजेपी के पहले प्रदेश अध्यक्ष हैं। साथ ही बिहार सरकार में मंत्री रहे। राजस्थान एवं गुजरात के राज्यपाल के रूप में भी उन्होंने सेवाएं दीं। 3 नवंबर 2012 को 89 साल की उम्र में उनका निधन हो गया।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में SDPO साहब निकले ‘धनकुबेर’, पत्नी और महिला मित्र के नाम 11 प्लॉट खरीदे; महंगी गाड़ियों का भी शौक

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया.…

2 घंटे ago

CM योगी की मां पर अभद्र कमेंट करने वाला अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार, बिहार से उठा कर ले गई यूपी STF

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…

5 घंटे ago

बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 महिलाएं दबकर मर गईं; 12 से ज्यादा घायल

बिहार के नालंदा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां माता शीतला के मंदिर…

8 घंटे ago

पटना हाईकोर्ट, समस्तीपुर सिविल कोर्ट सहित देशभर में कई अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

बिहार-झारखंड की अदालतों, एयरपोर्ट और अन्य संवेदनशील ठिकानों को बम से उड़ाने की धमकी देने…

10 घंटे ago

समस्तीपुर शहर में आज निकलने वाले रामनवमी जुलूस को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन मार्गों पर रहेगी नो-एंट्री व नो-पार्किंग

तस्वीर : फाइल फोटो समस्तीपुर : शहर में निकलने वाले रामनवमी जुलूस को लेकर ट्रैफिक…

10 घंटे ago