Politics

विपक्षी एकता पर बीजेपी का तंज, पंक्चर गुब्बारे में हवा भर रहे नीतीश, चाय पीने-साथ बैठने से एकजुटता नहीं आती

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

विपक्षी एकता को धार देने में जुटी नीतीश कुमार पर बीजेपी ने तंज कसा है। विपक्षी एकजुटता को फ्लॉप बताते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि ममता बनर्जी और कांग्रेस ने विपक्षी एकता के जिस गुब्बारे को पिन मार कर पंक्चर किया, उसमें दूसरे नेता हवा भरने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। पश्चिम बंगाल में ममता दीदी ने कांग्रेस के एकमात्र विधायक बायरन विस्वास को टीएमसी में शामिल करा लिया। वहीं कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने टीएमसी को बीजेपी की बी टीम करार दिया है। ऐसे में क्या वहां टीएमसी और कांग्रेस में एकता हो सकती है?

चाय पीने से विपक्षी एकता नहीं बनती

बुधवार को जारी बयान में भाजपा सांसद ने कहा कि कुछ राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठने और चाय पीने से विपक्षी एकता नहीं हो जाती। उत्तरप्रदेश विधान परिषद के चुनाव में कांग्रेस और बसपा, दोनों दलों ने अखिलेश यादव की पार्टी का समर्थन करने से इनकार कर दिया।

क्या यूपी में भाजपा-विरोधी तीन बड़े दलों में नीतीश कुमार एकता करा पाएंगे? वहीं दिल्ली संबंधी अध्यादेश पर केजरीवाल को समर्थन देने से कांग्रेस ने इनकार कर दिया। कांग्रेस की दिल्ली और पंजाब प्रदेश इकाई आम आदमी पार्टी के साथ खड़ी होने को राजी नहीं। राहुल गांधी सीएम केजरीवाल को मिलने का समय दिए बैगर ही विदेश चले गए हैं।

12 जून को विपक्षी दलों का महाजुटान

आपको बता दें 12 जून को विपक्षी दलों की पटना में महाबैठक होने वाली है। जिसमें 2 दर्जन सियासी दलों के नेता शामिल होंगे। और लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा होगी। लेकिन अभी तक लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्षी दलों में सीटों के बंटवारे पर कोई बात नहीं हुई है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि सीटों का बटंवारा विपक्षी दलों के नेता कैसे करेंगे। और क्या सीट बंटवारे पर सभी विपक्षी दलों की राय एक समान बन पाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय में ‘महंत सुरेश झा स्मृति क्रिकेट कप टूर्नामेंट’ सीजन-11 का उद्घाटन, वैशाली ने पतैली को दो विकेट से हराया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : कोनैला ठाकुरबाड़ी मैदान में सोमवार को महंत सुरेश झा स्मृति क्रिकेट कप टूर्नामेंट…

29 मिनट ago

समस्तीपुर में एडोलेसेंट प्रोग्राम फॉर गर्ल्स विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय के सभागार में इक्विटी कार्यक्रम के तहत एडोलेसेंट…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में 96,875 परिवारों को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, महिलाओं के खातों में पहुंचे 96 करोड़ 87 लाख रुपये

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत सोमवार को समस्तीपुर जिले में बड़े पैमाने…

10 घंटे ago

अपहरण मामले में एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर काॅलेज के पास से एक लड़की…

10 घंटे ago